गंभीर ने अफरीदी को अपरिपक्व करार

विज्ञापन
Read Time: 1 min
फटाफट पढ़ें

गौतम गंभीर ने शनिवार को पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी को उनकी भारतीयों को छोटे दिलवाला कहने के लिए आलोचना की।

क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही? हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारतीय उप कप्तान गौतम गंभीर ने शनिवार को पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी को उनकी भारतीयों को छोटे दिलवाला कहने के लिए आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि यह टिप्पणी 16 वर्ष के अपरिपक्व ने की है। गंभीर ने भारत की विश्व कप जीत को 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को समर्पित किया था जिसके बाद अफरीदी ने तीन महीने पहले कहा था कि भारतीय पाकिस्तानियों जैसे बड़े दिलवाले नहीं हैं। गंभीर ने एक टीवी पर एक शो के दौरान कहा, ऐसा लगता है कि अफरीदी अब भी उसी तरीके से बात करते हैं जैसे वह 16 वर्ष के हों और अंतरराष्ट्रीय मैचों में आगाज कर रहे हों। वह अब भी अपरिपक्व है। 26 नंवबर के पीड़ितों को विश्व कप समर्पित करना मेरी व्यक्तिगत इच्छा थी।
Featured Video Of The Day
Ahmedabad Plane Crash NEW VIDEO: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में Gujarat के पूर्व CM Vijay Rupani थे सवार