दो स्टार भारतीय एथलीट डोप टेस्ट में नाकाम

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें

डोपिंग का साया भारतीय एथलेटिक्स पर फिर मंडराने लगा है। महिलाओं की 4X 400 मीटर टीम की दो सदस्यों को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया है।

क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही? हमें बताएं।
New Delhi: डोपिंग का साया भारतीय एथलेटिक्स पर फिर मंडराने लगा है। महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर टीम की दो अहम सदस्यों को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया है। इन दोनों धाविकाओं के ए नमूने आईएएएफ की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्वीडिश एजेंसी इंटरनेशनल डोपिंग टेस्ट एंड मैनेजमेंट ने एनआईएस पटियाला से लिए। राष्ट्रीय डोप टेस्ट प्रयोगशाला में इनकी जांच के बाद उन्हें प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया। इनमें से एक धाविका दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों और ग्वांग्झू एशियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिलाओं की 400 मीटर रिले टीम की सदस्य थी। दूसरी एशियाई खेलों की 400 मीटर दौड़ में पदक से चूक गई थी। प्रतिबंधित पदार्थ का खुलासा बी नमूने की जांच के बाद होगा। दोनों एथलीटों ने सोमवार को अपने बी नमूने एनडीटीएल में जमा कर दिए। इस घटना से भारतीय एथलेटिक्स टीम को करारा झटका लगा है, क्योंकि दोनों का जापान के कोबे में 7 जुलाई से होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में चुना जाना तय था। बी नमूने पॉजीटिव आने पर दोनों को टीम से बाहर कर दिया जाएगा। इसके अलावा आईएएएफ उन्हें दो साल के लिए निलंबित कर देगा।
Featured Video Of The Day
Ahmedabad Plane Crash | पायलट ने ATC से संपर्क किया था: नागरिक उड्डयन मंत्री | Vijay Rupani