अपूर्वी ने अपना पहला गोल्ड मेडल विश्वरिकार्ड बनाते हुए जीता था।
नई दिल्ली:
भारत की अपूर्वी चंदेला ने लगातार दूसरे दिन गोल्ड मेडल जीतकर स्वीडन के सावजो में चल रही स्वीडिश कप ग्रांप्री में 'सर्वश्रेष्ठ शूटर' बनने का खिताब हासिल किया। 23 वर्षीय चंदेला ने 10 मीटर के महिला वर्ग के फाइनल में 208.9 का निशाना लगाकर पहला स्थान हासिल किया।
रियो ओलम्पिक के लिये कोटा हासिल करने वाली चंदेला ने इस प्रतियोगिता में अपना पहला पदक विश्वरिकार्ड के साथ 211.2 निशाने लगाकर जीता था। उसने चीन के ओलम्पिक पदक विजेता यी शिलिंग के 211 के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया।
नार्व की मालिन (208.4) ने रजत और नार्वे की ही एक अन्य निशानेबाज ने कांस्य पदक जीता। चंदेला ने पिछले माह राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। उसने कोरिया में पिछले साल अप्रैल में आयोजित विश्व कप चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत कर ओलम्पिक कोटा हासिल किया था।

Featured Video Of The Day
Maharashtra Breaking: Pune Railway Station पर Mahatma Gandhi की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश