CNG के दाम बढ़ने की वजह से ऑटो और टैक्सी के किराए में बढ़ोतरी का फैसला
सरकार के नए फैसले के मुताबिक दिल्ली में ऑटो का मीटर अब 25 के बजाय 30 रुपये से डाउन होगा और उसके बाद सवारी को प्रति किमी 9.5 रुपये के बजाय 11 रुपये की दर से भुगतान करना होगा.
- महंगाई के इस दौर में राजधानी के लोगों को एक और झटका लगा है. जल्द ही लोगों को सफर करने के लिए पहले से ज्यादा जेब ढ़ीली करनी होगी.
- दरअसल दिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़ने की वजह से ऑटो और टैक्सी के किराए में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है.
- सरकार के नए फैसले के मुताबिक ऑटो का शुरुआती किराया अब 30 रु होगा, वहीं प्रति किलोमीटर के लिए 11 रूपये का भुगतान करना होगा.
- नॉन एसी टैक्सी का किराया अब पहले 1 KM के लिए 25 से बढ़ाकर 40 रु कर दिया गया है. 1 KM के बाद 17 रुपए प्रति किमी लगेंगे. एसी टैक्सी में 20 रुपए प्रति KM किराया लगेगा.
- दिल्ली सरकार ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है और इस बारे में अधिसूचना जारी होना ही बाकी है.
Advertisement
Advertisement














