पंजाब में दुल्हन पर उड़ाए 8 करोड़ रुपए के नोट? ये है इस वायरल VIDEO की हकीकत

सोशल मीडिया पर पंजाब की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हन पर पैसे उड़ाते हुए देखा जा सकता है. अलग-अलग करेंसी की नोटों की गड्डियों की जमकर बारिश हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पंजाब के तरनतारन में 14 फरवरी को हुई एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है
  • वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन पर नोटों की बारिश करता दिख रहा है जिससे फर्श नोटों से भर गया है
  • सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि इस शादी में दूल्हे ने करीब आठ करोड़ रुपये नकद खर्च किए थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
तरनतारन (पंजाब):

सोशल मीडिया पर इन दिनों पंजाब की एक शादी का वीडियो जंगल की आग की तरह फैल रहा है. वीडियो में एक दूल्हा अपनी दुल्हन पर नोटों की इस कदर बारिश कर रहा है कि पूरी फर्श नोटों की गड्डियों से पट गई है. इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि इस शादी में दूल्हे ने करीब 8 करोड़ रुपये कैश उड़ा दिए. लेकिन इसकी सच्चाई क्या है?
 

डीजे निशान सिंह ने बताया पूरा सच

इन तमाम सवालों और दावों के बीच, एनडीटीवी (NDTV) ने उस शादी में म्यूजिक और डीजे का जिम्मा संभालने वाले निशान सिंह से बात की.निशान सिंह ने इस वायरल वीडियो और '8 करोड़' के दावे की पूरी सच्चाई बयां कर दी है. यह हाई-प्रोफाइल शादी 14 फरवरी को पंजाब के तरनतारन में हुई थी. डीजे निशान के मुताबिक, दुल्हन ऑस्ट्रेलिया से आई थी और यह एक एनआरआई (NRI) विवाह समारोह था. सबसे चौंकाने वाला खुलासा पैसों की रकम को लेकर हुआ. जहाँ सोशल मीडिया पर 8 करोड़ का दावा किया जा रहा था, वहीं निशान सिंह ने बताया कि हकीकत में करीब 4 लाख रुपये का कैश उड़ाया गया था.

DJ निशान सिंह

सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो को सनसनीखेज बनाने के लिए आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है. तरनतारन की इस शादी में भी यही हुआ. 4 लाख रुपये की रकम, जो अपने आप में बड़ी है, उसे इंटरनेट पर 8 करोड़ बताकर वायरल कर दिया गया.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Lebanon में जहां हुआ Attack वहां से देखें NDTV के Nazir Masoodi की Ground Report