भाजपा ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धोखा- केजरीवाल

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि भाजपा हमेशा से पंजाब विरोधी रही है. जब से बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून पास हुए हैं, भाजपा में बेचौनी साफ दिखाई दे रही है, उन्हें यह बर्दाश्त नहीं हो रहा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब से सात राज्यसभा सांसदों को तोड़ने को लेकर भाजपा पर हमला बोला है. ‘‘आप'' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत अन्य नेताओं ने इस साजिश को पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी बताया है.अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि भाजपा ने एक बार फिर पंजाबियों के साथ धक्का किया है. उधर, ‘‘आप'' ने अपनी स्वेच्छा से पार्टी की सदस्यता त्यागने वाले सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक की सदस्यता समाप्त करने के लिए राज्यसभा के सभापति को पत्र भेजने का फैसला किया है.

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि भाजपा हमेशा से पंजाब विरोधी रही है. जब से बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून पास हुए हैं, भाजपा में बेचौनी साफ दिखाई दे रही है, उन्हें यह बर्दाश्त नहीं हो रहा. पंजाब में अपनी बार-बार हो रही हार का बदला लेने के लिए भाजपा, पंजाब और आम आदमी पार्टी के प्रति हमेशा नफरत की भावना रखती आई है. हम पार्टी छोड़ने वालों और उन्हें शामिल करने वालों, दोनों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं.भगवंत सिंह मान ने कहा कि मैं पंजाब की पवित्र धरती से यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है और लोग ही हमारी असली ताकत हैं. पंजाब के गद्दारों को जनता जरूर सबक सिखाएगी. ऐसी चालों से ये पंजाब को नहीं जीत सकते. लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी होती है और आम लोग ही हमारी ताकत हैं. आम आदमी पार्टी एक क्रांतिकारी सोच वाली पार्टी है और एकजुट होकर हमेशा सच्चाई के लिए डटकर खड़ी है.

वहीं, गुजरात दौरे पर गए आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि तीन दिन से गुजरात में हूं. जिस समय गुजरात में हज़ारों कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर, सारे ख़तरे और बीजेपी की धमकियां झेलकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने कीलिये खून पसीना बहा रहे है, उसी समय कुछ गद्दारों ने पंजाब के कार्यकर्ताओं के ख़ून पसीने की कमाई का सौदा कर लिया. आज जो राज्यसभा सदस्य अपनी निजी मजबूरियों, डर और लालच के कारण भाजपा के सामने झुक गए, जिन्होंने पंजाब के लोगों के साथ ग़द्दारी की है, उन्हें पता होना चाहिए कि पंजाब गद्दारों को कभी माफ नहीं करता है.

आप ने कहा कि मैं राज्यसभा सभापति को एक पत्र प्रस्तुत करूंगा, जिसमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के कारण राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी, क्योंकि यह संविधान की दसवीं अनुसूची के अंतर्गत स्वेच्छा से अपनी पार्टी की सदस्यता त्यागने के समान है. “आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि एक बार फिर यह साबित हो गया  कि यदि कोई भाजपा सरकार का विरोध करना चाहता है, तो उसे जेल का डर छोड़ना ही होगा. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Mamata Banerjee के 'पुष्पा' को Suvendu Adhikari की चेतावनी |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article