बीजेपी ने दिल्ली को एक साल में पीछे धकेला- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सरकार पर निशाना साधा है. अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मौजूदा राज्य सरकार ने राजधानी को एक साल पीछे धकेल दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में सरकार की लापरवाही के चलते मासूम लोगों की जान जा रही है. आप ने देश की राजधानी में हत्या और नालों-गड्ढों में गिरकर मौत की घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार बताते को हुए एक्स पर कहा कि बीजेपी ने सिर्फ 1 साल में ही दिल्ली को पीछे धकेल दिया है. इन्हें जनता की जान की भी कोई परवाह नहीं है. 

आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के कारण हादसे हो रहे हैं. दिल्ली में पता नहीं कहां-कहां दिल्ली सरकार और डीडीए के नाले खुले हुए हैं और उनमें गिरकर लोगों की मृत्यु हो रही है.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज से दो साल पहले जब पूर्वी दिल्ली में डीडीए के नाले में कोई युवक गिरा था, तो तुरंत कह दिया गया था कि यह हमारा नहीं है, यह तो एमसीडी का है. वे दूसरों पर दोष मढ़ने के लिए सबसे आगे रहते थे. मगर आज दिल्ली में एमसीडी, डीडीए, दिल्ली सरकार, उपराज्यपाल और केंद्र सरकार सब बीजेपी के अधीन हैं. 

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली में 24 घंटे के अंदर छह-छह हत्याएं हो रही हैं. इसमें दसवीं कक्षा, नौवीं कक्षा के बच्चे की हत्या हो रही है. सिर में चाकू घोंपकर हत्या की जा रही है। इसके बावजूद न तो उपराज्यपाल का कोई बयान आता है, न केंद्रीय गृह मंत्री का और न ही मुख्यमंत्री का बयान आता है.

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि दिल्ली में दो दिल्ली हैं. एक दिल्ली लोगों की है और दूसरी दिल्ली है सीएम रेखा गुप्ता की है. एक दिल्ली में 24 घंटे में 6 लोगों की हत्या हो रही है, नाले में और गड्ढे में गिर कर घर के चिराग बुझ रहे हैं. दूसरी दिल्ली में सीएम दूसरे कामों में मगन हैं. 

Featured Video Of The Day
Peeragarhi Case में 200 करोड़ के मालिक की मौत, Tantrik Kamaruddin का खौफनाक
Topics mentioned in this article