सबसे बड़ी अग्नि परीक्षा में ‘‘आप’’ हुई पास, अब झाड़ू से पूरा देश करेंगे साफ- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं 150 दिन जेल में रहे. उन्होंने कहा कि वे लड़ेंगे क्योंकि वे सच्चाई के रास्ते पर चल रहे हैं. हमें बेईमान साबित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन अब जो 600 पेज का कोर्ट का ऑर्डर आया है, उसने सब साफ कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
अरविंद केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान
NDTV

दिल्ली की निचली अदालत से कट्टर ईमानदार साबित होने के बाद मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गोवा में भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे. फर्जी शराब घोटाले में आरोप मुक्त होने पर पणजी में आयोजित बधाई समारोह में उन्होंने कहा कि सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते चलकर आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी अग्नि परीक्षा को पास कर ली है. अब हम झाड़ू से गोवा समेत पूरे देश को साफ करेंगे. भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारी टॉप लीडरशीप की छवि खराब करने के लिए हमें भ्रष्ट साबित करने की कोशिश की गई. लेकिन कोर्ट ने कह दिया है कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार हैं. इसमें इतना भी सबूत और गवाह नहीं है कि मुकदमा चलाया जा सके.

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इन्होंने हमें गिरफ्तार किया,दिल्ली का काम ठप करके जनता को परेशान किया और दिल्ली का चुनाव चोरी कर लिया.अब केजरीवाल न झुकेगा और न रूकेगा.अगर आपको मुझे निपटान है तो मुझसे ज्यादा काम करके एक लंबी लकीर खींचो या फिर आपको मेरी हत्या करानी पड़ेगी.

माता सीता की तरह ‘‘आप'' भी सच्चाई और ईमानदारी की अग्नि परीक्षा पास की

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का नेतृत्व अग्नि परीक्षा से निकल कर आया है. इतिहास गवाह है कि जब-जब कोई सच्चाई के रास्ते पर चलता है, तो उसे अग्नि परीक्षा देनी ही पड़ती है. सच्चाई के रास्ते पर चलना आसान नहीं है; कदम-कदम पर कांटे और पत्थर होते हैं तथा लोगों पर तरह-तरह के इल्जाम लगाए जाते हैं. हमने रामायण में भी सुना है कि जब भगवान श्रीराम रावण को हराकर लंका से निकले और अयोध्या की तरफ आए,तो सीता माता को भी अपनी पवित्रता साबित करने के लिए अग्नि परीक्षा देनी पड़ी थी. उसी तरह सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते पर चल रही आम आदमी पार्टी को भी पिछले चार-पांच सालों से बदनाम करने की कोशिश की गई. पार्टी पर लगातार एक के बाद एक प्रहार हुए और हम लोग भी इस अग्नि परीक्षा से गुजर कर बाहर आए हैं.

इन्होंने लोगों के मन में शक पैदा करने के लिए हमें जेल में डालकर बदनाम किया

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे ऊपर आरोप लगाए गए कि केजरीवाल ने शराब घोटाला कर दिया और 100 करोड़ रुपए खा गया. दिन-रात 24 घंटे टीवी चैनलों पर यही डिबेट होती थी. हमारी छवि को बर्बाद करने और हमें भ्रष्ट व चोर साबित करने की पूरी कोशिश की गई. हमारे ऊपर पुलिस, इनकम टैक्स, ईडी और सीबीआई की रेड हुई. हमारे घरों, ऑफिस और बैंकों में जाकर सारे अकाउंट खंगाले गए. हमने कहा कि अगर 100 करोड़ का घोटाला हुआ है, तो पैसा कहीं तो रखा होगा; वह 100 करोड़ कहां गया? कोई जमीन या प्रॉपर्टी खरीदी होगी, पैसा बैंक में होगा या कहीं कैश रखा होगा, कुछ तो खर्चा किया होगा. लेकिन इन्हें कुछ नहीं मिला, एक नया पैसा भी नहीं मिला. इसके बावजूद लोगों के मन में शक पैदा करने की कोशिश की गई और इस तरह से बदनाम करके हमें जेल में डाल दिया गया.

Advertisement

हमने कुछ गलत नहीं किया तभी सिर उठा कर खड़े हैं, वरना दूसरे नेताओं की भाजपा में होते

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक ही राजनीतिक पार्टी के पांच सबसे वरिष्ठ नेताओं मुझे (मुख्यमंत्री), मनीष सिसोदिया (डिप्टी सीएम), सत्येंद्र जैन (स्वास्थ्य मंत्री), विजय नायर और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जेल में डाल दिया गया. शीर्ष “आप” नेताओं के ऊपर तरह-तरह से दबाव बनाया गया कि केजरीवाल को छोड़ कर भाजपा में आ जाओ. लेकिन हमारा एक भी नेता नहीं टूटा. क्योंकि अगर हमने कुछ गलत किया होता, तो आज मैं लोगों के सामने सिर उठाकर खड़ा नहीं हो पाता.

अगर हमने कुछ गलत किया होता, तो हमें भाजपा में जाना पड़ता, क्योंकि वे हमें हमेशा के लिए जेल में रख सकते थे. जिन लोगों को ये एजेंसियां पकड़ती हैं और वे डरकर भाजपा में चले जाते हैं, उसका मतलब यही होता है कि उन्होंने कुछ गलत किया है. उन्हें पता होता है कि अगर वे भाजपा में नहीं गए, तो उन्हें हमेशा के लिए जेल में डाल दिया जाएगा, इसलिए उन्हें भाजपा में जाना पड़ता है. लेकिन हमें पता था कि हमें झूठा फंसाया गया है और केस बिल्कुल फर्जी है. हमें भरोसा था कि आज नहीं तो कल बाहर आना ही है. हमें पता था कि कोर्ट में यह मामला टिकने वाला नहीं है, इसीलिए हम मजबूती से डटे रहे.

Advertisement

हमें बेईमान साबित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन कोर्ट ने आरोप मुक्त कर दिया

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं 150 दिन जेल में रहे. उन्होंने कहा कि वे लड़ेंगे क्योंकि वे सच्चाई के रास्ते पर चल रहे हैं. हमें बेईमान साबित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन अब जो 600 पेज का कोर्ट का ऑर्डर आया है, उसने सब साफ कर दिया है. 5 महीने तक इस मामले की रोजाना सुनवाई हुई, जिसमें सीबीआई और ईडी के वकीलों के साथ-साथ हमारे वकील भी जिरह करते थे. 5 महीने की लंबी सुनवाई और सारे सबूत व गवाह देखने के बाद जज साहब ने यह 600 पेज का आदेश पारित किया है.

इस आदेश में उन्होंने साफ लिखा है कि एजेंसियों के पास रत्ती भर भी सबूत या गवाह नहीं है. सीबीआई और ईडी जज साहब के पास मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगने गए थे, लेकिन जज साहब ने कह दिया कि मुकदमा शुरू करने लायक कोई सबूत ही नहीं है. इस मामले में न तो कोई ट्रायल होगा, न मुकदमा चलेगा और न ही कोई प्रथम दृष्टया सबूत है. यह बात मैं नहीं कह रहा, बल्कि हम जो अग्नि परीक्षा पास करके आए हैं, उस पर मुहर लगाते हुए खुद जज साहब ने कहा है कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है.

यह भी पढ़ें: चीन से मुकाबले को पंजाब तैयार, उद्योग को हर सुविधा देगी ‘आप' सरकार...मोहाली में केजरीवाल

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War:क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Mic On Hai | Top News
Topics mentioned in this article