टी20 वर्ल्ड कप: हाशिम अमला की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को हराया
टी20 वर्ल्ड कप: हाशिम अमला की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को हराया
-
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंकाई बल्लेबाज दिनेश चांदीमल और दिलशान ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दी। फोटो: एएफपी -
एरोन फंगिसो ने चांदीमल और थिरिमाने को बेहद कम समय के अंतराल में पवेलियन भेजा। -
फंगिसो के दो विकेट ने मैच में साउथ अफ्रीका को वापस ला दिया। -
फरहान बेहार्डियेन ने भी श्रीलंकाई मध्य क्रम के दो अहम विकेट लिए। -
दिलशान ने 36 रन की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। -
75/2 के बाद सिर्फ 45 रनों के भीतर श्रीलंका ने अपने 8 विकेट खो दिए। -
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 19.3 ओवर में सिर्फ 120 रन पर आउट कर दिया। -
दक्षिण अफ्रीका के किंटोन डिकाक 9 रन पर आउट हो गए। जबकि हाशिम अमला डटे रहे। -
अमला और डु प्लेसिस ने मिलकर 60 रन जोड़े। -
कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 36 गेंद में तीन चौकों की मदद से 31 रन बनाये। -
अमला ने 52 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 56 रन बनाये। -
एबी डिविलियर्स 12 गेंद में दो गगनभेदी छक्कों के साथ 20 रन बनाकर अविजित रहे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement