सरस्वती पूजा के दिन छात्रों को करने चाहिए ये काम
हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है.
-
हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है. Pic Credit- Pexels -
माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन ही मां सरस्वती की उत्पत्ति हुई थी. इसलिए हर साल बसंत पंचमी के दिन छात्र विशेष रूप से मां का पूजन करते हैं. Pic Credit- Pexels -
बसंत पंचमी के दिन छात्रों को सुबह नहा धोकर पूजा करने के पश्चात 'ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः' मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए. Pic Credit- Pexels -
बसंत पंचमी के दिन छात्रों को अपनी किताब, कॉपी, पेंसिल और पढ़ाई का सामान मां सरस्वती के चरणों में रखना चाहिए. Pic Credit- Pexels -
इस दिन छात्रों को पीले रंग के वस्त्र धारण करके मां सरस्वती का पूजन करना चाहिए और उनको पीले फूल अर्पित करने चाहिए. Pic Credit- Pexels -
बसंत पंचमी के दिन जरूरतमंद लोगों को पढ़ाई लिखाई का सामान दान करना चाहिए. Pic Credit- Pexels -
इस दिन छात्रों को 'या कुंदेंदुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता या वीणा वर दंड मदत करा या श्वेतपद्मासना' श्लोक का पाठ करना चाहिए. Pic Credit- Pexels
Advertisement
Advertisement
Advertisement