रश्मिका मंदाना की जापान वेकेशन की 10 फोटो, पति विजय देवरकोंडा ने की क्लिक, एक्ट्रेस कहीं पी रहीं माचा तो कहीं खा रहीं जापानी पैन केक
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों वेकेशन पर हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर की हैं.
-
उदयपुर में 26 फरवरी को शादी करने के बाद से ही रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा सोशल मीडिया का सबसे चर्चित कपल बन चुके हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने पति संग वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. -
रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर 20 तस्वीरें और वीडियो शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने खाने-पीने की झलक दिखाई है. -
इंस्टाग्राम पर रश्मिका मंदाना ने लिखा- जापान में इस साल एक्ट्रेस फन हैं. इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस भी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. -
फराह खान ने रश्मिका मंदाना के पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा- मैं भी कल जा रही हूं. तुम्हें रेकमेंड के लिए कॉल कर रही हूं. -
इससे पहले विजय-रश्मिका कि शादी की तस्वीरें पोस्ट की, जिसके साथ एक्टर ने लिखा था, "एक दिन मुझे उसकी याद आने लगी. मुझे उसकी इतनी याद आ रही थी कि ऐसा लग रहा था जैसे वो मेरे साथ होती तो मेरा दिन और भी अच्छा बीतता. जैसे वो मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना और भी पौष्टिक लगता." -
विजय ने आगे लिखा, "जैसे ही वह मेरे साथ वर्कआउट करती, तो वर्कआउट और भी मजेदार और कम बोझिल लगता. जैसे मुझे उसकी जरूरत थी. बस घर जैसा सुकून और शांति महसूस करने के लिए चाहे मैं कहीं भी रहूं. तो मैंने 26 मार्च को अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया." -
रश्मिका ने भी इंस्टाग्राम पर शादी संपन्न होने पर लिखा था- "हाय मेरे प्यारे दोस्तों, मिलिए आप सभी 'मेरे पति' विजय देवरकोंडा से. वो इंसान जिन्होंने मुझे सच्चे प्यार का एहसास कराया, वो इंसान जिन्होंने मुझे शांति का अनुभव कराया, वो इंसान जिन्होंने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और हमेशा मुझे भरोसा दिलाया कि मैं अपनी कल्पना से भी कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं. वो इंसान जिसने मुझे कभी भी बेफिक्र होकर नाचने से नहीं रोका, वो इंसान जिसने मुझे दोस्तों के साथ घूमना-फिरना सिखाया, और यकीन मानिए, मैं इस इंसान पर एक किताब लिख सकती हूं." -
आगे कॉकटेल एक्ट्रेस ने लिखा, "मैं आज वो औरत बन गई हूं, जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि आपने ही मुझे वो बनाया है जो मैं आज हूं. मैं सचमुच बहुत भाग्यशाली हूं. विज्जु, तुम्हारे लिए मेरे दिल में जो प्यार है उसे बयां करने के लिए मेरे पास शब्द कम पड़ जाते हैं. मैंने हमेशा तुमसे ये कहा है कि तुम्हें पता है, अचानक मेरी सारी उपलब्धियां, संघर्ष, खुशियां, दुख, आनंद, जिंदगी- सब कुछ अब ज्यादा मायने रखता है, क्योंकि तुम मेरे साथ हो, इन सब के साक्षी. इन सबका सबसे बड़ा हिस्सा." -
रश्मिका मंदाना ने आगे लिखा, "मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं. तुम्हारी पत्नी बनने के लिए, तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए! अब तो पार्टी का पूरा माहौल है. चलो साथ मिलकर सबसे बेहतरीन जिंदगी जिएं. मैं तुमसे प्यार करती हूं."
Advertisement
Advertisement
Advertisement