माता की चुनरी, माला और टीका...कामाख्या दर्शन के बाद ऐसी नजर आईं प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गाँधी वाड्रा इन दिनों असम दौरे पर हैं. वह विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनज़र राज्य पहुंचीं हैं. इस दौरान वह कामाख्या मंदिर भी दर्शन के लिए पहुंची. दर्शन के बाद की कुछ खूबसूरत तस्वीरें उन्होनें सोशल मीडिया पर अपने एक्स (X) के अकाउंट से शेयर की हैं. उन्होंने एक्स (X) पर ट्वीट किया है- गुवाहाटी, असम में मां कामाख्या देवी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया एवं असम व समस्त देश के कल्याण की कामना की. हमारे हर एक भारतवासी भाई-बहन पर मां की कृपा बनी रहे. जय मां कामाख्या.
-
कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गाँधी वाड्रा इन दिनों असम दौरे पर हैं. -
वह विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनज़र राज्य पहुंचीं हैं. pic credit- X -
इस दौरान वह कामाख्या मंदिर भी दर्शन के लिए पहुंची. pic credit- ANI -
मंदिर के बाहर पत्रकारों ने उनसे सवाल किया, 'हेलो मैम, मैम आज दर्शन के लिए आई हैं. क्या मांगेंगी भगवान से'. pic credit- X -
इस पर उन्होनें बताया की वह भगवान से कुछ नहीं मांगती हैं. pic credit- X -
कामाख्या दर्शन के बाद प्रियंका गांधी गले पर माता की चुनरी ओढ़े , माला लटकाये और माथे पर टीका लगाए नज़र आईं. इस दौरान लोकसभा सांसद गौरव गोगोई भी उनके साथ नज़र आए. pic credit- X
Advertisement
Advertisement