Peddi Box Office Collection Day 4: राम चरण की 'पेद्दि' बनी वीकेंड की बॉस, 4 दिन में 292 करोड़ पार
Peddi Box Office Collection Day 4: राम चरण की पेद्दि ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है. फिल्म ने चार दिन में 292 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
-
राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू स्टारर इस साल की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों में से एक, 'पेद्दि' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा तूफान ला दिया है. इसके ब्लॉकबस्टर गानों, दमदार प्रमोशनल कैंपेन और हर तरफ तारीफें बटोरने वाले ट्रेलर की वजह से महीनों से जो गजब का माहौल बना हुआ था, उसके बाद जब यह फिल्म थिएटर्स में आई तो इसे दुनिया भर के दर्शकों से जबरदस्त और धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला. -
इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग्स में से एक अपने नाम दर्ज कराने के बाद, 'पेद्दि' ने पूरे वीकेंड में अपनी इसी शानदार रफ्तार को बनाए रखा. सभी मार्केट्स के सिनेमाघरों में अपना दबदबा कायम करते हुए यह फिल्म बॉक्स ऑफिस की निर्विवाद चैंपियन बनकर उभरी है. महज चार दिनों के भीतर, इस फिल्म ने दुनिया भर में 292.5 करोड़ का भारी-भरकम ग्रॉस कलेक्शन कर के सबको चौंका दिया है. -
-
'पेद्दि' मूवी के ऑफिशल इंस्टाग्राम एकाउंट पर खबर दी गई है, 'बॉक्स ऑफिस चैंपियन #PEDDI के लिए ब्लॉकबस्टर पहला वीकेंड. #Peddi ने 4 दिनों में वर्ल्डवाइड 292.5 करोड़+ का धमाकेदार ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. ' -
बुची बाबू सना लिखित और निर्देशित फिल्म 'पेद्दि' में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ फिल्म में शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे दमदार कलाकार अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. -
'धुरंधर', 'धुरंधर: द रिवेंज' और 'राजा शिवाजी' की छप्परफाड़ कामयाबी के बाद, अब 'जियो स्टूडियोज' नॉर्थ इंडिया में 'पेद्दि' को रिलीज करने की जिम्मेदारी संभाल रहा है. यह फिल्म 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.
Advertisement
Advertisement