नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली बिहार CM की शपथ, कैबिनेट में इन चेहरों में मिली जगह
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने आज 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ सम्राट चौधरी , विजय कुमार सिन्हा सहित कई नेताओं ने बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली.
-
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. -
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. -
नीतीश कुमार ने कुमार ने भारत के संविधान की शपथ ली. -
नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा सहित कई नेताओं ने बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली. -
पटना के गांधी मैदान में शपथ समारोह में मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी ने भी बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली. -
नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया. -
शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए. -
नागालैंड के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण का हिस्सा बनें
Advertisement
Advertisement
Advertisement