शादी के बंधन में बंधे प्रियांक और शाज़ा, बधाई देने पहुंचे ये फिल्मी सितारे
करीम मोरानी की बेटी शाज़ा मोरानी और पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं.
-
मुंबई में पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रदीप शर्मा के बेटे प्रियांक शर्मा की शादी की तैयारी शुरू हो चुकी हैं.अभिनेता और निर्माता करीम मोरानी की छोटी बेटी शाज़ा ने कथित तौर पर गुरुवार को पहले कोर्ट मैरिज की. जिसके बाद अनिल कपूर, जूही चावला, पूनम ढिल्लों, भाग्यश्री और कई अन्य सितारे इस जोड़ी को बधाई देने पहुंचे. प्रियांक शर्मा की चचेरी बहन, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर पारंपरिक सफेद पोशाक में दिखीं. -
कैमरे को पोज देते हुए अनिल कपूर. -
फंक्शन में अनिल कपूर की पत्नी सुनीता भी उनके साथ थीं. -
जूही चावला व्हाइट और पिंक ड्रेस में बहुत सुंदर लग रही थीं. -
अभिनेता शक्ति कपूर और उनकी पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे, पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन, अभिनेता जायद खान के साथ कैमरे को पोज देती हुईं. -
अनिल कपूर के भाई फिल्म निर्माता बोनी कपूर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. -
सनी देओल भी पार्टी में नज़र आए. -
अभिनेता सिद्धार्थ कपूर अपने चचेरे भाई प्रियांक को बधाई देने के लिए पार्टी में पहुंचे. -
पूनम ढिल्लों ने इस समारोह के लिए ग्रीन कुर्ती को चुना. -
अभिनेत्री भाग्यश्री अपने पति हिमालय दासानी के साथ दिखीं. -
निर्देशक राजकुमार संतोषी अपने परिवार के साथ कैमरे को पोज देते हुए. -
संगीतकार हरमीत सिंह अपनी पत्नी के साथ मोरानी के निवास पर पहुंचे. -
अभिनेता निखिल द्विवेदी और उनकी पत्नी गौरी पंडित भी पार्टी में नज़र आए. -
पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ मोरानी के निवास पर पहुंचे प्रियांक शर्मा सफेद कुर्ता सेट में दिखे. -
मां-बेटे की जोड़ी ने एंट्री गेट पर जमकर डांस किया.
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement