एनडीटीवी पहुंची प्रियंका चोपड़ा, बच्चों के हक के लिए की बात
एनडीटीवी पहुंची प्रियंका चोपड़ा, बच्चों के हक के लिए की बात
-
यूनिसेफ की एम्बैसेडर प्रियंका चोपड़ा एनडीटीवी के स्टुडियो में पहुंची थीं। यहां उन्होंने बच्चों को बराबरी की शुरुआत दिलाने के मुद्दे पर बात की। देखिए क्या बोलीं प्रियंका...
-
"जिंदगी में जो भी परिस्थतियां हों आप किसी बच्चे से शिक्षा पाने, जीने और बेहतर बनने का अधिकार नहीं छीन सकते।"
-
"लड़कियों को अक्सर कहा जाता है कि वे पराया धन हैं, उनके लिए कुछ क्यों किया जाए? हमें लड़कों और लड़कियों के साथ एक समान व्यवहार करना होगा।"
-
"कितनी रुढ़ियां सामान्य बात हो गई हैं। लड़कियों की तरह रोना या लड़कियों की तरह उछलना- आखिर लड़कियों की तरह होना गलत क्यों हैं?"
-
"महिलाओं से भेदभाव एक वैश्विक समस्या है, यह सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में नहीं होता। सदियों से हमें कहा गया है कि हम दूसरे दर्जे पर हैं।"
-
"फेमिनिज्म की जरूरत है कि मर्द कहें कि वह अपनी पत्नी, बहन, मां को उनके पूर्ण सामर्थ्य तक पहुंचते देखना चाहते हैं।"
Advertisement
Advertisement