हैप्पी बर्थडे अर्जुन, 34 साल के हुए बॉलीवुड के 'मोस्ट वांटेड'
अर्जुन ने अपने अभिनय की शुरुआत 2012 की फ़िल्म इशकज़ादे से की जिसमें उन्होंने परिणीति चोपड़ा के साथ काम किया.
-
अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को निर्माता बोनी कपूर और मोना शौरी के घर हुआ था. वह फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर के पोते और अभिनेता अनिल और संजय कपूर के भतीजे हैं. सौतेली मां श्रीदेवी, चचेरी बहन सोनम और निर्माता रिया कपूर भी उनके फ़िल्मी परिवार का हिस्सा हैं. उनकी एक छोटी बहन है जिसका नाम अंशुला है, वो श्रीदेवी की बेटियाँ जाह्नवी और ख़ुशी के सौतेले भाई हैं.
-
जब उनके माता-पिता अलग हुए तो अर्जुन बहुत छोटे थे, उनके पिता बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी कर ली थी. 2012 तक मोना शौरी, अर्जुन और अंशुला दोनों पारिवारिक घर में रहे.
-
अर्जुन ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ाई की, लेकिन 12 वीं में फेल होने के बाद उन्होंने स्कूल छोड़ दिया.
-
बॉलीवुड के साथ अर्जुन की शुरुआत कल हो ना हो (2003) से हुई जिसमें निखिल आडवाणी के असिस्टेंट के रूप में उन्होंने काम किया. उन्होंने सलाम-ए-इश्क: ए ट्रिब्यूट टू लव (2007) में भी डायरेक्टर को असिस्ट किया. उन्होंने अपने पिता की दो फिल्मों - नो एंट्री (2005) और वांटेड (2009) में भी काम किया.
-
अर्जुन ने अपने अभिनय की शुरुआत 2012 की फ़िल्म इशकज़ादे से की जिसमें उन्होंने परिणीति चोपड़ा के साथ काम किया. फिल्म हिट रही और अर्जुन को उनकी एक्टिंग के लिए अच्छे कमेंट मिले.
-
2013 में अतुल सभरवाल की क्राइम थ्रिलर औरंगज़ेब में अर्जुन ने डबल रोल किया, हालांकि फिल्म फ्लॉप रही.
-
अर्जुन की 2014 की पहली फिल्म एक्शन थ्रिलर गुंडे थी, जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था. अर्जुन और रणवीर सिंह ने फिल्म में कोयला डाकुओं की भूमिका निभाई जो कोलकाता के शक्तिशाली कोयला माफिया का हिस्सा बन जाते हैं. प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म में उनके साथ थीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. अर्जुन की एक्टिंग की खूब तारीफ भी हुई.
-
2014 की अर्जुन की दूसरी फिल्म रोमांटिक कॉमेडी 2 स्टेट्स बेहद सफल रही. ये फिल्म चेतन भगत के एक उपन्यास पर आधारित थी. फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.
-
इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा के साथ उन्होंने तेवर में किया, जिसे उनके चाचा संजय कपूर ने बनाया था.
-
2016 में अर्जुन कपूर ने करीना कपूर खान के साथ की एन्ड का में काम किया, जिसका निर्देशन आर बाल्की ने किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक मामूली हिट थी.
-
2017 में मोहित सूरी निर्देशित और चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित हाफ गर्लफ्रेंड में अर्जुन ने काम किया. फिल्म में श्रद्धा कपूर भी थीं.
-
मुबारकां अर्जुन कपूर की 2017 की आखिरी रिलीज़ फिल्म थी. फिल्म में उन्होंने डबल रोल निभाया और इलियाना डीक्रूज और अथिया शेट्टी के साथ रोमांस किया.
-
अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा के साथ नमस्ते इंग्लैंड में अभिनय किया, जो 2018 में रिलीज़ हुई.
-
इस साल अर्जुन कपूर ने इंडियाज मोस्ट वांटेड में अभिनय किया, जिसे आलोचकों से मिश्रित समीक्षा मिली.
-
अर्जुन अब संदीप और पिंकी फरार (परिणीति चोपड़ा के साथ) और आशुतोष गोवारिकर की पानीपत में संजय दत्त और कृति सैनन के साथ दिखाई देंगे. फोटो: अर्जुन के इंस्टाग्राम से.
-
हैप्पी बर्थडे अर्जुन, आपके लिए ये साल शानदार रहे. फोटो: अर्जुन के इंस्टाग्राम से.
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement