35 साल के हुए अर्जुन कपूर, कुछ ऐसा रहा है उनका तक का फिल्मी करियर
बॉलीवुड के सुपरस्टार अर्जुन कपूर 35 साल के हो गए हैं. आईए तस्वीरों में जाने उनके जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातें.
-
बॉलीवुड के स्टार अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को निर्माता बोनी कपूर के घर हुआ था. वो अभिनेता अनिल और संजय कपूर के भतीजे हैं.
-
अर्जुन काफी युवा थे, जब उनके पिता और मां अलग हो गए. उनकी बहन भी हैं जिनका नाम अंशुला है.
-
उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई के आर्य विद्या मंदिर स्कूल की और 12वीं में फेल होने के बाद उन्होंने स्कूल छोड़ दिया.
-
बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले वो ‘कल हो ना हो', ‘सलाम-ए-इश्क: ए ट्रिब्यूट टू लव', ‘नो एंट्री' और ‘वांटेड' में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं.
-
अर्जुन कपूर ने अपना डेब्यू ‘इश्कजादे' (2012) मूवी से किया था. फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा ने काम किया.
-
2013 में वो अतुल सभरवाल की क्राइम थ्रिलर ‘औरंगज़ेब' में डबल रोल में नजर आ. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी.
-
2014 में अर्जुन फिल्म ‘गुंडे' में अहम किरदार निभाते हुए नजर आए थे. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह ने भी उनके साथ काम किया था.
-
2014 में आलिया के साथ ‘2 स्टेट्स' में भी नजर आए थे. ये फिल्म चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी.
-
इसके बाद वो ‘तेवर' में सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आए थे. इस फिल्म के निर्माता उनके चाचा संजय कपूर थे.
-
2016 में वो आर बल्कि की फिल्म ‘की एंड का' में करीना कपूर खान के साथ नजर आए. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी.
-
2017 में वो चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में काम किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत बिजनेस करने में सफल हुई थी.
-
फिल्म ‘मुबारकां' अर्जुन कपूर की 2017 की आखिरी रिलीज़ थी। फिल्म में उन्होंने डबल रोल निभाया था. इस फिल्म उनके साथ उनके चाचा अनिल कपूर थे.
-
2018 में वो ‘नमस्ते इंग्लैंड' में नजर आए थे. ये फिल्म बबॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी.
-
2019 में अर्जुन कपूर ने ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड' में अभिनय किया था.
-
अर्जुन आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘पानीपत' में नज़र आए. इसमें उनके साथ संजय दत्त और कृति सेनन थी.
-
अर्जुन अब सिल्वर स्क्रीन पर ‘संदीप और पिंकी फरार' मूवी में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement