81 साल के हुए बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन, एक नजर उनके फिल्मी सफर पर
190 से अधिक फिल्मों में अपने एक्टिंग, दमदार आवाज और डांस के दम पर जादू बिखेर चुके बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज 81 साल के हो गए हैं. बिग बी को बॉलीवुड का शहंशाह भी कहा जाता है.
-
साल 1942 में जन्मे, अमिताभ बच्चन को जन्म माता-पिता, प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन और तीजी के घर हुआ था. अमिताभ के नाम का अर्थ है 'वह प्रकाश जो कभी नहीं मिटेगा. -
1972 में फिल्म 'एक नज़र' के सेट से बिग बी और जया बच्चन का रोमांस शुरू हुआ था. दोनों 3 जून, 1973 को फिल्म 'जंजीर' की सफलता के बाद शादी के बंधन में बंध थे. -
1974 में में बिग बी और जया बच्चन के घर एक बेटी का जन्म हुआ. 17 मार्च, 1974 को श्वेता का जन्म हुआ. श्वेता की शादी राज कपूर के पोते और व्यापारी निखिल नंदा से हुई. -
अब बात बिग बी के बेटे की. 5 फरवरी, 1976 को बिग बी के घर अभिषेक का जन्म हुआ. -
अभिषेक भी अपने पैरेंट्स की तरह एक एक्टर हैं. अभिषेक ने पूर्व मिस वर्ल्ड और सुपरस्टार ऐश्वर्या राय से शादी की. दोनों एक बेटी आराध्या के माता-पिता हैं. -
अमिताभ बच्चन ने ए अब्बास की फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए उन्हें 1970 में बेस्ट न्यू कमर के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. -
इसके बाद बिग बी साल 1973 में प्रकाश मेहरा की फिल्म 'जंजीर' में एक 'एंग्री यंग मैन' की भूमिका निभाते नजर आए थे. फिल्म सुपर डुपर हिट साबित हुई थी. -
साल 1975 अमिताभ के लिए काफी सफल रहा. इस साल वो फिल्म 'दीवार' में नजर आए. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान की भूमिका निभाई. -
फिल्म 'शोले' के बाद 'जंजीर' और 'दीवार' दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई. इन फिल्मों को आज भी फैंस देखना पसंद करते हैं. -
बिग बी अपने समय में पुलिस अधिकारी की भूमिका भी कई बार निभा चुके हैं. -
बिग बी और जया बच्चन की लव स्टोरी के चर्चे तो आज भी याद किए जाते हैं. दोनों जब भी किसी मूवी में एक साथ नजर आए, फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया. -
फिल्म 'कोरा कागज' में बिग बी और जया बच्चन ने सभी का दिल जीत लिया था. -
वहीं, साल 1976 में फिल्म 'दो अंजाने' में अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया. -
साल 1978 में अमिताभ बच्चन ने तीन बड़ी हिट फिल्में दी. डॉन, त्रिशूल और मुकद्दर का सिकंदर साल 1978 की हिट फिल्में रही. फिल्म डॉन के लिए अमिताभ बच्चन को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया. -
इसके बाद साल 1983 में उनकी फिल्म 'कुली' भी ब्लॉबस्टर हिट साबित हुई. कुली की शूटिंग के दौरान, अमिताभ बच्चन एक एक्शन सीक्वेंस में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. -
साल 1989 में वो फिल्म 'मैं आज़ाद हूं' में नजर आए. इसके बाद साल 1990 में उनकी फिल्म 'अग्निपथ' एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई. -
'कुली' के सेट पर चोट लगने के बाद बिग बी की जल्दी स्वस्थ होने के लिए लोगों ने हवन तक किए थे. -
वहीं साल 2000 में वो आदित्य चोपड़ा की फिल्म मोहब्बतें में भी नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान भी नजर आए थे. ये फिल्म भी एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी. -
'हम' में टाइगर की भूमिका के जरिए बिग बी का एक्शन अंदाज काफी पसंद किया गया था. -
-
इसके बाद अमिताभ बच्चन फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' (2001), 'खाकी' (2004) और 'देव' (2004) में नजर आए. -
इसके बाद वो संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' (2005) और आर बाल्की की 'पा' (2009) में भी नजर आए. यह फिल्म काफी पसंद की गई. -
अमिताभ बच्चन द्वारा निभाई गई हर भूमिका की जमकर तारीफ होती रही है. -
मॉर्डन रोल हो या देसी, बिग बी ने अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों पर सालों तक राज किया है. -
अमिताभ बच्चन अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आए. इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय भी थे. -
भारत सरकार ने अमिताभ बच्चन को 1984 में पद्मश्री, 2001 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया. -
कोरोना काल में अमिताभ बच्चन भी इस बीमारी की चपेट में आए. बीमारी से उबरने के बाद उन्होंने 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर वापसी की. -
हैप्पी बर्थडे अमिताभ बच्चन...
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement