बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हुईं 26 साल की
आज अभिनेत्री ‘सारा अली खान' का जन्मदिन है, वह 26 साल की हो गईं हैं.
-
सारा ने साल 2018 में आई फिल्म ‘केदारनाथ' ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. सारा बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं. उनके दिवंगत दादा मंसूर अली खान पटौदी एक क्रिकेटर थे. सारा ने बहुत कम समय में ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है, फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं. -
सारा अली खान के माता-पिता के अलग हो जाने के बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी कर ली थी. -
सारा की पढ़ाई की बात की जाए तो, उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान की शिक्षा ली है. -
सारा अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले फिल्म निर्माता ‘करण जौहर' के पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करण' में अपने पिता सैफ़ के साथ आईं थीं, यहीं से लोगों ने उन्हें जानना शुरू किया था. -
‘कॉफी विद करण' शो में आने के बाद सारा ने कई लोगों का दिल जीत लिया था. सारा ने इस शो में अपने करियर के साथ-साथ अपने निजी जीवन और अपने माता-पिता की टूटी शादी के बारे में भी बात की थी. -
सारा अली खान ने निर्देशक ‘अभिषेक कपूर' की फिल्म ‘केदारनाथ' में पहली बार नजर आईं थीं, इस फिल्म में उनके अपोज़िट दिवंगत अभिनेता ‘सुशांत सिंह राजपूत' थे. -
फिल्म केदारनाथ की रिलीज के दो हफ्ते बाद सारा अली खान को फिल्म ‘सिम्बा' में काम करने का मौका मिला, इस फिल्म में एक्टर ‘रणवीर सिंह' उनके अपोजिट थे. सारा की ये साल की टॉप कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थीं. -
इसके बाद सारा साल 2020 में एक्टर ‘कार्तिक आर्यन' के अपोजिट इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आज कल' में नज़र आईं थी. -
अपने 24वें बर्थडे पर सारा अली खान ने अपनी नई फिल्म ‘कुली नंबर 1' की रीमेक का पोस्टर साझा किया था, ये फिल्म पिछेल साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सारा और एक्टर ‘वरुण धवन' साथ नज़र आए थे. -
सारा अली खान अपनी आगामी फिल्म ‘अतरंगी रे' में एक्टर ‘अक्षय कुमार' और ‘धनुष' म नज़र आएंगीं. -
सारा को जन्मदिन की शुभकामनाएं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement