Commonwealth Games 2026 LIVE Updates: ग्लासगो में आज होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आखिरी दिन भारत की नजर 7 मेडल जीतने पर होगी. भारत अभी 39 मेडल (13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज) के साथ मेडल टैली में चौथे नंबर पर मौजूद है. जूडो मैट पर, इशरूप नारंग, अवतार सिंह और यश घांघस अपने-अपने इवेंट में गोल्ड जीतने की कोशिश करेंगे. भारत ने अब तक जूडो में 4 मेडल जीते हैं, जिनमें 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल हैं. वहीं, दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों, रोनाल्डो सिंह लैतोंजम और लिशा दास ट्रैक साइक्लिंग में भारत को पहला मेडल जीताने की कोशिश करेंगे.
Here are the Live Updates from Day 11 of Commonwealth Games 2026, straight from Glasgow:
CWG 2026 Live: इशरूप नारंग ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में बनाई जगह
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की जुडो खिलाड़ी इशरूप नारंग ने शानदार वापसी करते हुए महिलाओं के -78 किग्रा रेपेचेज मुकाबले में कैमरून की जॉर्जिका वेस्ली जेंगुए माउने को हराकर कांस्य पदक मुकाबले में जगह बना ली. मुकाबले में एक समय इशरूप पीछे चल रही थीं, लेकिन अंतिम मिनट में जोरदार कमबैक करते हुए उन्होंने वाजा-आरी के दम पर जीत हासिल की और भारत की पदक उम्मीदों को जीवित रखा.
CWG 2026 Live: ट्रैक साइक्लिंग में भारत छठे स्थान पर
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की 4x400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में भारतीय टीम छठे स्थान पर रही. भारत ने 3 मिनट 20.32 सेकंड का समय निकाला, लेकिन पदक की दौड़ में शामिल नहीं हो सकी. वहीं, जमैका ने आखिरी 400 मीटर में शानदार वापसी करते हुए 3:10.97 के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इंग्लैंड को रजत और नाइजीरिया को कांस्य पदक मिला.
CWG 2026 Live: इशरूप नारंग को क्वार्टर फाइनल में मिली हार
कॉमनवेल्थ गेम्स में इशरूप नारंग को झटका लगा है, वह महिलाओं के 78kg वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की एम्मा रीड से 'इप्पोन' से हार गईं. अब वह 'रेपेचेज' राउंड के जरिए मेडल जीतने की अपनी उम्मीदें बनाए रखने की कोशिश करेंगी.भारत के 40 मेडल तक पहुँचने की उम्मीदें धीरे-धीरे कम होती जा रही हैं.
CWG 2026 Live: भारत की जूडो खिलाड़ी इशरूप नारंग
भारत की इशरूप नारंग जल्द ही एक्शन में होंगी. वह महिलाओं के -78kg जूडो क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की एमा रीड का सामना करेंगी, जिसमें सेमीफाइनल में जगह बनाने का दांव लगा होगा.
CWG 2026 Live: मीराबाई चानू भारत पहुंची
भारत पहुंचीं चानू
CWG 2026 Live: अवतार सिंह को भी झटका
भारत के लिए लगातार दो झटके लगे हैं, अवतार सिंह के बाहर होने के बाद यश घांघस भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. भारतीय जूडोका को शुरुआत में ही दो पेनल्टी मिलने के बाद वेल्स के जोशुआ व्हाइटहाउस से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद व्हाइटहाउस ने 'वाजा-अरी' स्कोर करके मुकाबला अपने नाम कर लिया.
CWG 2026 Live: दिनेश कुमार भी बाहर
दिनेश कुमार पुरुषों की 40km पॉइंट्स रेस के पहले राउंड की अपनी हीट में 11वें स्थान पर रहने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं. वे फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए, जिससे इस इवेंट में भारत की मेडल की उम्मीदें खत्म हो गईं.
CWG 2026 Live: अवतार सिंह बाहर
अवतार सिंह बाहर हो गए हैं. साइप्रस के एरिस्टन माइकल ने भारतीय जूडोका के खिलाफ शानदार मुकाबला जीत लिया है. नतीजतन, अवतार को रेपेचेज में खेलने का मौका नहीं मिलेगा. अब सबकी नजरें 100 किग्रा वर्ग में यश घांघस पर टिकी हैं.
CWG 2026 LIVE Updates: क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचीइशरूप
इशरूप को मिली सफलता, भारतीय जूडो खिलाड़ी ने स्कॉटलैंड की निकोल वुड को 1-0 से हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने 'यूको' की मदद से बराबरी तोड़ी और अगले राउंड में अपनी जगह पक्की की.
CWG 2026 LIVE Updates: हर्षवीर सिंह सेखों बाहर
हर्षवीर सिंह सेखों पुरुषों की 40km पॉइंट्स रेस से बाहर हो गए हैं. अब सारी उम्मीदें दिनेश कुमार पर टिकी हैं, जो हीट 2 का हिस्सा हैं.
CWG 2026 LIVE Updates: साइक्लिंग में मेडल दांव पर
भारत ट्रैक साइक्लिंग में मेडल जीतने की कोशिश कर रहा है, सबसे पहले दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों पुरुषों की 40km पॉइंट्स रेस के क्वालिफाइंग राउंड में हिस्सा लें.
CWG 2026 Live: अब जूडो का मुक़ाबला
भारत की इशरूप सिंह जल्द ही एक्शन में होंगी, वह महिलाओं के -78kg राउंड ऑफ़ 16 में स्कॉटलैंड की निकोल वुड का सामना करेंगी.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत का शेड्यूल
जूडो
महिलाओं का -78kg, राउंड ऑफ 16: इशरूप नारंग बनाम निकोल वुड (स्कॉटलैंड), दोपहर 2.30 बजे से
पुरुषों का -100kg, राउंड ऑफ 16: अवतार सिंह बनाम एरिस्टोस माइकल (साइप्रस)
पुरुषों का +100kg, राउंड ऑफ 16: यश घांगस बनाम जोशुआ व्हाइटहाउस (वेल्स)
महिलाओं का -78kg, मेडल राउंड: इशरूप नारंग (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), शाम 7.30 बजे से
पुरुषों का -100kg, मेडल राउंड: अवतार सिंह (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
पुरुषों का +100kg, मेडल राउंड: यश घांगस (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग
पुरुषों की 40km पॉइंट्स रेस क्वालिफाइंग राउंड: हर्षवीर सिंह सेखों (हीट 1), दिनेश कुमार (हीट 2), दोपहर 2.09 बजे
पुरुषों की 1000m टाइम ट्रायल फाइनल: रोनाल्डो सिंह लैतोंजम, दोपहर 3.51 बजे
महिलाओं की C4-C5 1000m टाइम ट्रायल फाइनल: लिशा दास, रात 8.40 बजे
पुरुषों की 40km पॉइंट्स रेस फाइनल: हर्षवीर सिंह सेखों, दिनेश कुमार (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), रात 9.09 बजे
India at Commonwealth Games LIVE: आज आखिरी दिन 7 मेडल दांव पर
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आखिरी दिन भारत की सबसे बड़ी उम्मीद जूडो और ट्रैक साइक्लिंग से होगी, भारत आज भी 7 मेडल जीत सकता है .