Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, नौकायन में मिले 5 मेडल

Asian Games 2023: Asian Games 2023: भारत के नौकायन (Rowing:) खिलाड़ियों ने दो स्पर्धाओं में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) जीते और सोमवार को यहां एशियाई खेलों की वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में अपने पदकों की संख्या को पांच तक पहुंचाया

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
Rowing: India, नौकायन में भारत को मिले 5 मेडल

Asian Games 2023: भारत के नौकायन (Rowing:) खिलाड़ियों ने दो स्पर्धाओं में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) जीते और सोमवार को यहां एशियाई खेलों की वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में अपने पदकों की संख्या को पांच तक पहुंचाया. दिन की शुरुआत जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनीत कुमार और आशीष गोलियान की टीम ने पुरुष फोर स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ की जिसके बाद सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, जाकर खान और सुखमीत सिंह ने पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स में कांस्य पदक अपने नाम किया. क्वाड्रपल स्कल्स में भारतीय टीम ने छह मिनट 8.61 सेकेंड का समय लिया। चीन (6:02.65) को स्वर्ण जबकि उज्बेकिस्तान (6:04.64) को रजत पदक मिला, भारतीय टीम शुरुआत में चौथे स्थान पर थी लेकिन 2000 मीटर की रेस के अंतिम 500 मीटर में वापसी के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता.

पुरुष फोर स्पर्धा में भी भारतीय चौकड़ी 2000 मीटर के अंतिम 500 मीटर से पहले चौथे स्थान पर चल रही थी लेकिन शानदार वापसी करते हुए छह मिनट 10.81 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रही। चीन (6:10.04) ने बेहद मामूली अंतर से भारतीय टीम को पछाड़कर रजत पदक जीता,

स्वर्ण पदक उज्बेकिस्तान की टीम के नाम रहा जिसने छह मिनट 4.96 सेकेंड का समय लिया. भारत के बलराज पंवार हालांकि पुरुष एकल स्कल्स में चौथे स्थान पर रहते हुए एशियाई खेलों में अपना पहला पदक जीतने से चूक गए.

करनाल के 24 साल के बलराज 1500 मीटर तक शीर्ष तीन में शामिल थे लेकिन अंतिम 500 मीटर में चौथे स्थान पर पिछड़ गए. उन्होंने सात मिनट 8.79 सेकेंड का समय लिया. हांगकांग के हिन चुन च्यु (7:00.55) ने बलराज को पछाड़कर कांस्य पदक जीता.

Advertisement

चीन के लियांग झेंग (6:57.06) ने स्वर्ण जबकि जापान के रयुता अराकावा (6:59.79) ने रजत पदक अपने नाम किया. भारत की महिला टीम ने सबसे अधिक निराश किया जो महिला ऐट स्पर्धा में पांच टीम की स्पर्धा में सात मिनट 5.71 सेकेंड के समय के समय के साथ अंतिम स्थान पर रही. चीन ने छह मिनट 33.61 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता. सोनाली स्वेन, रितु कौड़ी, प्रिया देवी थांगजाम, वर्षा कट्टाथारा, अश्वती पादिनजरायिल, मृणमयी सलगांवकर, तेंडेनथोई देवी हाओबिजम, रूकमणि और गीतांजलि गुरुगुबेली की टीम अन्य प्रतिद्वंद्वियों को कोई चुनौती पेश नहीं कर पाई.

Advertisement

यहां तक की चौथे स्थान पर रही थाईलैंड की टीम ने भी भारतीय टीम को 15 सेकेंड से अधिक अंतर से पछाड़ा. भारत नौकायन में अब तक दो रजत और पांच कांस्य पदक जीत चुका है. भारत ने रविवार को दो रजत और एक कांस्य पदक जीता था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran का नया दावा! Hormuz के पास US A-10 Warthog Jet मार गिराया | Trump | Iran US War | Khamenei
Topics mentioned in this article