VIDEO: 1 करोड़ 31 लाख से सजाया उज्जैन का बुद्धेश्वर धाम, 48 घंटे लगे, कहां से आए इतने रुपये?

Ujjain Budheshwar Mahadev Temple: बुद्धेश्वर महादेव मंदिर को नोटो से सजाने की शुरुआत साल 2023 से हुई. पहले साल 21 लाख रुपये, 2024 में 51 लाख,  2025 में 1 करोड़ 21 लाख और इस बार 2026 में 1 करोड़ 31 लाख रुपए के नोटों से मंदिर को सजाया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Budheshwar Mahadev Temple in Ujjain: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर को एक करोड़ 31 लाख रुपये के नोटो से सजाया गया. इसके फोटो वीडियो आने के बाद यह वायरल हो गए. बाबा के इस अद्भुत श्रृंगार को देखने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं. 

दरअसल, शहर से करीब 40 km दूर बड़नगर के प्रसिद्ध बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में हर साल महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व से 14 दिवसीय मेला लगता है. पिछले कुछ साल से मेले के समापन पर बाबा का दरबार नोटो से सजाया जा रहा है. इसी परंपरा के तहत इस बार मंदिर को एक करोड़ 31 लाख रुपए के नोटो से सजाया गया है, जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं. बुद्धेश्वर मित्र मंडल मेला अध्यक्ष संदीप खटोर ने बताया कि बुद्धेश्वर धाम के इस ऐतिहासिक और अद्भुत श्रृंगार को करने में 48 घंटे लगे. इसमें  20, 50, 100, 200, 500 के नोट और सिक्कों का उपयोग किया है. 

Mahakal Temple VIP Visit: महाकाल की शरण में राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे, कहा- बाबा महाकाल से...

चार साल पहले शुरू हुई परंपरा

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर को नोटो से सजाने की शुरुआत साल 2023 से होना बताई जा रही है. पहले साल 21 लाख रुपये के नोटों से, 2024 में 51 लाख के नोटों,  2025 में 1 करोड़ 21 लाख और इस बार 2026 में 1 करोड़ 31 लाख रुपए के नोटों से मंदिर को सजाया गया.  

VIDEO: 'मेरे भइया से दूर हट जा...' यह कहकर युवक पर टूट पड़ी युवती, बीच सड़क की चांटे और चप्पल की बरसात 

Advertisement

धन का प्रदर्शन नहीं आस्था

मेला समिति पदाधिकारी ईश्वर सिंह सोनगरा ने बताया, पूरे गांव मे मंदिर के प्रति लोगों की काफी आस्था है. रोजाना बुद्धेश्वर महादेव का अलग-अलग रूप में श्रृंगार किया जाता है. लोगों की भक्ति और विश्वास से नोट एकत्रित हो गए. जिन लोगों ने जितने रुपये दिए, वे उन्हें वापस कर दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह धन का प्रदर्शन नहीं, बल्कि उनकी आस्था और भक्ति का प्रतीक है.

Featured Video Of The Day
Ali Larijani की मौत के बाद गुस्से में ईरान, हमले किए तेज | Iran Israel War | US Iran War | BREAKING