ट्विशा शर्मा केस: समर्थ सिंह डिस्ट्रिक जज के कोर्ट रूम में सरेंडर करने पहुंचा

ट्विशा शर्मा केस: समर्थ सिंह डिस्ट्रिक जज के कोर्ट रूम में सरेंडर करने पहुंचा

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Samarth Singh Surrender: मध्‍य प्रदेश के भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उसके पत‍ि समर्थ स‍स‍िंह शुक्रवार को जबलपुर डिस्ट्रिक जज के कोर्ट रूम में सरेंडर करने पहुंचा है. पत‍ि समर्थ स‍िंह पर ट्विशा शर्मा के पर‍िजनों की ओर से कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. फरार चल रहे रहे समर्थ स‍िंह पर पुल‍िस ने 30 हजार रुपए का इनाम रखने के साथ-साथ लुकआउट नोटिस भी जारी क‍िया थ. वहीं, उसने अपनी अग्रिम जमानत याचिका भी वापस ले ली थी. 

सरेंडर करने के बाद भोपाल की कटारा ह‍िल्‍स समर्थ स‍िंंह से मामले में पूछताछ करेगी, ज‍िसमें पूरे मामले को लेकर नई जानकारी सामने आ सकती है. 

गिरिबाला के वकील ने छोड़ा केस 

उधर, समर्थ स‍िंह की मां और मामले में आरोपी गिरिबाला सिंह को भी बड़ा झटका लगा है. मामले में आज उस वक्त नया मोड़ आ गया जब गिरिबाला सिंह के वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने अचानक इस केस से अपने पैर पीछे खींच लिए. उन्होंने बीच में ही गिरिबाला सिंह का केस छोड़ दिया है. ऐन वक्त पर वकील द्वारा साथ छोड़े जाने को आरोपी पक्ष के लिए एक बहुत बड़ा कानूनी झटका माना जा रहा है.

ट्विशा के शव का दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश

नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की भोपाल में ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शुक्रवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा के शव का दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया है. यह आदेश ऐसे समय आया है जब कुछ दिन पहले ही भोपाल की निचली अदालत ने परिवार की उस मांग को खारिज कर दिया था, जिसमें दूसरे पोस्टमॉर्टम की अनुमति मांगी गई थी.

Advertisement

ट्विशा का परिवार लगातार आरोप लगा रहा है कि यह साधारण आत्महत्या का मामला नहीं है, बल्कि इसकी गहराई से फॉरेंसिक जांच जरूरी है. जस्टिस अवनिंद्र कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि दूसरा पोस्टमॉर्टम दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम करेगी. हालांकि अदालत ने साफ किया कि पोस्टमॉर्टम भोपाल में ही होगा. इसके लिये दिल्ली एम्स के डॉक्टरों को विशेष विमान से भोपाल लाया जाएगा. कोर्ट ने यह भी कहा कि यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए.

Featured Video Of The Day
UP Elections 2027 को लेकर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान, 'सीटें नहीं, जीत हमारा फॉर्मूला है...'
Topics mentioned in this article