MP News: मध्य प्रदेश के विदिशा में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पांच बार के सांसद साक्षी महाराज ने कई राष्ट्रीय मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी की. उन्होंने कश्मीर से 370 हटने, राम मंदिर निर्माण, एनआरसी और अवैध घुसपैठ के मुद्दों पर केंद्र सरकार की नीतियों का समर्थन करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.
कश्मीर में शांति लौटने का दावा
साक्षी महाराज ने कहा कि अब भारत किसी के दबाव में नहीं, बल्कि आंख में आंख डालकर जवाब देने वाला देश बन चुका है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर में शांति लौटने और हर घर पर तिरंगा लहराने का दावा किया.
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को उन्होंने आस्था और गौरव से जोड़ते हुए ऐतिहासिक बताया. इसके साथ ही उन्होंने 2047 तक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाने का लक्ष्य जनता ने तय कर लिया है, ऐसा दावा किया.
धर्मांतरण को गंभीर सामाजिक समस्या
विपक्ष पर हमला करते हुए साक्षी महाराज ने धर्मांतरण को गंभीर सामाजिक समस्या बताया और इसके लिए कांग्रेस की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने बांग्लादेश से आए प्रताड़ित हिंदुओं को शरण देने और अवैध घुसपैठियों को एनआरसी के माध्यम से बाहर करने की आवश्यकता भी जताई.
साक्षी महाराज का जीवन परिचय
पूरा नाम: स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी जी महाराज
जन्म तिथि: 12 जनवरी 1956
जन्म स्थान: साक्षी धाम, जलीलपुर, जिला काशीराम नगर, उत्तर प्रदेश
पिता का नाम: स्व. श्री स्वामी आत्मानंद जी महाराज प्रेमी
माता का नाम: स्व. श्रीमती मदालसा देवी
वैवाहिक स्थिति: अविवाहित
व्यवसाय: सामाजिक कार्यकर्ता
शैक्षिक योग्यता:
वेदांत विशारद (इंटर)
शास्त्री (बी.ए.)
आचार्य (एम.ए.)
विद्या वारिधि (पीएचडी)
शिक्षा संस्थान: सम्पूर्णानन्द विश्वविद्यालय, वाराणसी; महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक; चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र; राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, दिल्ली; महर्षि वेदानु संस्थानम, दिल्ली
स्थायी पता: 138, साक्षी धाम, गडनखेडा, उन्नाव 241501, उत्तर प्रदेश
वर्तमान पता: 38, जी.आर.जी. रोड, नई दिल्ली 110001














