Road Accident News: खड़ी क्रेन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

Road Accident News: कार में पांच युवक सवार थे, जो किसी ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार के दरवाजे और कांच तोड़कर फंसे युवकों को बाहर निकाला.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्य प्रदेश के बैतूल में इटारसी रोड स्थित बसंत पेट्रोल पंप के पास सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

जानकारी के अनुसार कार में पांच युवक सवार थे, जो किसी ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार के दरवाजे और कांच तोड़कर फंसे युवकों को बाहर निकाला. इसके बाद घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया है.

इन तीन लोगों की हुई मौत

मृतकों में ऋतिक सोलंकी (30) निवासी गर्ग कॉलोनी, विनय प्रजापति (21) निवासी रामनगर और अभय ठाकुर (22) निवासी रामनगर शामिल हैं. वहीं देवा पांडे (32) निवासी गंज और आकाश पाल (30) निवासी रामनगर का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

यह भी पढ़ें- MP News: एमपी में महिला बाल विकास विभाग के बाबू की पीट-पीटकर हत्या, इसलिए वारदात को दिया गया अंजाम

सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए. वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा. प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस अभी अधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से इनकार किया है. मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Indian Railway: होली से पहले भोपाल में रेल यात्रियों की उमड़ी भीड़, रेलवे ने किए विशेष इंतजाम

Featured Video Of The Day
IPL की सबसे महंगी टीम बनी RR, 15 हजार करोड़ में बिकी, भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदा
Topics mentioned in this article