VIDEO: 'ज्यादा हो गई है...' नशे में धुत लड़कियों का सड़क पर ड्रामा, किसने पिलाई इतनी शराब जो खुद पर खो दिया काबू? 

Drunke Girls Video: वीडियो साफ में दिख रहा है कि शराब के नशे में धुत दोनों युवतियां एक दूसरे को संभाल रही हैं, लेकिन उनके पैर लड़खड़ा रहे हैं. कभी वे सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों को रोक रहीं हैं तो कभी सड़क पर ही गिर रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Rewa News: रीवा में शराब के नशे में महिलाओं का हंगामा.

Rewa Drunke Girls Video: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें शराब के नशे में धुत दो लड़कियां सड़क पर जमकर उत्पाद मचाते हुए नजर आ रही हैं. यह वीडियो 1 फरवरी 2026 की रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ढेकहा मोहल्ले के पास का है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों युवतियां राहगीरों को रोक रही हैं, उनसे बदतमीजी कर रही थीं और बीच सड़क पर शोर-शराबा कर रही थीं. युवतियों के इस हंगामे के कारण  रीवा-सतना मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ.

दोनों युवतियों के हंगामे के बाद स्थिति बिगड़ती देख  स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों युवतियों से पूछताछ की, उनकी पहचान बिछिया थाना क्षेत्र के चिरहुला मोहल्ले की निवासी के रूप में की. पुलिस के अनुसार दोनों युवतियां किसी युवक के साथ गई थीं, जिसने उन्हें शराब पिलाई और बाद में उनका मोबाइल भी छीन लिया. मोबाइल न होने और अत्यधिक नशे की हालत में होने के कारण वे सड़क पर हंगामा करने लगीं. बाद में पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाइश दी और दोनों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया. 

VIDEO: रिटायर्ड फौजी को बोनट पर लटकाया, फिर दौड़ाई कार, टक्कर के बाद युवकों ने बदसलूकी भी की

नशे में सड़क पर गिर रही युवतियां 

वीडियो साफ में दिख रहा है कि शराब के नशे में धुत दोनों युवतियां एक दूसरे को संभाल रही हैं, लेकिन उनके पैर लड़खड़ा रहे हैं. कभी वे सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों को रोक रहीं हैं तो कभी सड़क पर ही गिर रही हैं. इस दौरान वे राहगीरों के साथ गाली-गलौज भी कर रही हैं. 

गरियाबंद में क्यों भड़की हिंसा... अब कैसे हालात? गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, घायल अस्पताल में भर्ती, देखें तस्वीरें

Advertisement
Featured Video Of The Day
Child Marriage Free India: बाल विवाह रोकने के लिए स्थानीय नेटवर्क कैसे काम करता है? | Child Abuse
Topics mentioned in this article