MP Police: बीच सड़क पर पुलिस वालों ने महिला के साथ की मारपीट,  वीडियो वायरल होने पर वर्दी के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

MP Police News: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि खाकी वर्दी में मौजूद तीन पुलिसकर्मी एक महिला के साथ बीच सड़क पर हाथापाई करते नजर आ रहे हैं. महिला खुद को बचाने की कोशिश करती दिखाई देती है, लेकिन पुलिसकर्मी लगातार उस पर हाथ उठाते नजर आते हैं. इस घटना ने पुलिस की भूमिका और व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Madhya Pradesh Police News: मध्य प्रदेश के विदिशा (Vidisha) जिले से पुलिस की कार्यशैली का एक विवादित मामला सामने आया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी बीच सड़क पर एक महिला के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना विदिशा जिले के लटेरी क्षेत्र के मुरवास थाना क्षेत्र की है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. इसके साथ ही पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि खाकी वर्दी में मौजूद तीन पुलिसकर्मी एक महिला के साथ बीच सड़क पर हाथापाई करते नजर आ रहे हैं. महिला खुद को बचाने की कोशिश करती दिखाई देती है, लेकिन पुलिसकर्मी लगातार उस पर हाथ उठाते नजर आते हैं. इस घटना ने पुलिस की भूमिका और व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों का कहना है कि जब सुरक्षा देने वाली पुलिस ही इस तरह का व्यवहार करेगी, तो आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर सकता है.

 पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार कुशवाह समाज से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. घटना के समय परिवार अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहा था. पीड़ित परिवार का आरोप है कि रास्ते में उनकी गाड़ी का डीजल खत्म हो गया था, जिसके कारण वे सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान वहां पहुंचे तीन पुलिसकर्मियों ने उनसे अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया और बाद में महिला, उसके पति और बेटे के साथ मारपीट की.

घायल महिला का कराया गया मेडिकल

घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस विभाग की छवि को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में स्टाफ नर्स भर्ती को लेकर विवाद, हजारों पद खाली फिर भी केवल 7 पदों पर भर्ती का आरोप

फिलहाल, इस मामले को लेकर पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है. वायरल वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है. विशेषज्ञों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली एजेंसियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करें. ऐसे मामलों में पारदर्शी जांच और उचित कार्रवाई ही लोगों का भरोसा कायम रख सकती है.

यह भी पढं- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर आने वाली  है वैकेंसी,  नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

Featured Video Of The Day
US Attacks Iran: अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, खार्ग द्वीप में सैन्य ठिकाने तबाह | Iran Israel War
Topics mentioned in this article