Madhya Pradesh News: वेलेंटाइन डे 2026 से पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक प्रेम कहानी, जिसकी शुरुआत सिटी बस से हुई थी, धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोपों के साथ पुलिस स्टेशन पहुँच गई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
पहचान छिपाकर लिव-इन में रहने का आरोप
निशातपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस मामले में एक 25 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है. महिला, जो अपने पति से अलग रहकर काम करती थी, उसकी मुलाकात अगस्त 2024 में सिटी बस के कंडक्टर मासूम अली से हुई थी. महिला का आरोप है कि मासूम ने खुद को 'राहुल' बताया था. इसी गलतफहमी में महिला उसके साथ राजीव कॉलोनी में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी.
बच्चे के जन्म के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव
रिलेशनशिप के दौरान महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया. महिला का दावा है कि इसके बाद मासूम ने उस पर शादी के लिए धर्म परिवर्तन करने की शर्त रखी. जब महिला को उसकी असलियत पता चली और दबाव बढ़ा, तो वह अपने मायके लौट आई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मासूम अली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें: 'शादी नहीं की तो केस करूंगी...' यहीं बिगड़ी बात, बिहार से MP लाकर की प्रेमिका की हत्या, 2000 CCTV से खुला राज














