मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम, भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओले गिरने की संभावना, इन जिलों में राहत नहीं

मध्य प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर सामने आई है. मौमस विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है. मौसम में हुए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
MP Ka Mausam: ग्वालियर समेत प्रदेश के 9 जिलों में ओले और बारिश का अलर्ट. (File Photo)

मध्य प्रदेश में अब भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नजर आ रही है. मौसम विभाग ने प्रदेश भीषण हीटवेव (लू) के बीच अब आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई है. ग्वालियर समेत प्रदेश के 9 जिलों में ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

30 मई के लिए जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उनमें ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढढ़़, छतरपुर, पन्ना, नीमच और मंदसौर शामिल है. इसके अलावा, 31 मई रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इससे प्रदेश में लगातार 45 डिग्री के करीब पहुंच रहे तापमान की मार झेल रहे लोगों को छुटकारा मिला सकता है. 

Rain Alert: अभी 2 दिन और आंधी-बारिश, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक बरसेंगे बदरा, 12 राज्यों में प्रचंड गर्मी से राहत

आज इन 8 जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट 

प्रदेश के 8 जिलों राजगढ़़, शाजापुर, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपु और छिंदवाड़ा में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, मौसम विभाग ने यहां हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा और बैतूल समेत 11 जिलों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है.  

Advertisement

तुंगनाथ-चोपता में अचानक बिगड़ा मौसम, आंधी-तूफान में लखनऊ के दो सगे भाइयों की मौत, दो अन्य घायल 

भोपाल समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट 

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, देवास, शाजापुर, राजगढ, आगर-मालवा, धार, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

Monsoon Explained: मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार मगर कमजोर होगी धार, जानें दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक कहां कब बारिश, कहां सूखा पड़ेगा

Advertisement

भिंड में आंधी-बारिश से तीन मौतें 

प्रदेश के भिंड जिले में तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण के कारण तीन लोगों की मौत हो गई.  जिलाधिकारी किरोडी लाल मीना के अनुसार, घरों की छत और दीवार गिरने से अतरसोहा तहसील में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि भिंड तहसील के ग्राम सदरीपूरा में एक व्यक्ति की जान चली गई. गोहद तहसील के ग्राम सर्वा में एक महिला की मौत हो गई. इन हादसों में कुछ लोग और बच्चे घायल भी हुए हैं.

Featured Video Of The Day
ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आज आ सकती है दूसरी Postmortem Report!