'सब एक साथ दे दूंगा तो लेने-देने को क्या रहेगा', केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले 

पिछोर में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा- प्रीतम सिंह लोधी और सिंधिया दोनों रुकने वाले नहीं हैं. विकास कार्यों की रफ्तार लगातार जारी रहेगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
jyotiraditya scindia pichhore prijtam lodhi punjab development district demand

केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान शिवपुरी जिले के पिछोर पहुंचे. उन्होंने क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी की उपस्थिति में एक जनसभा को संबोधित किया. केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा- प्रीतम सिंह लोधी की विधानसभा पिछोर को पंजाब से आगे ले जाने के लिए सिंधिया और प्रीतम सिंह लोधी नहीं रुकेंगे. वे लगातार विकास की गति को बनाए रखते हुए क्षेत्र के विकास के लिए काम करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की पुरानी मांग है कि पिछोर को जिला बनाया जाए, लेकिन अगर इस क्षेत्र का मुखिया सब कुछ एक साथ दे देगा, तो फिर लेने-देने को बाकी क्या रह जाएगा.

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने हुंकार भरी कि "प्रीतम सिंह लोधी और सिंधिया दोनों रुकने वाले नहीं हैं." उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की प्रगति के लिए विकास कार्यों की रफ्तार लगातार जारी रहेगी.

पिछोर को पंजाब से आगे ले जाने का लक्ष्य

सिंधिया ने कहा- विधायक प्रीतम सिंह लोधी के विधानसभा क्षेत्र पिछोर को विकास के मापदंडों पर पंजाब से भी आगे ले जाने का दृढ़ संकल्प लिया गया है. बुनियादी ढांचे, कृषि और स्थानीय संसाधनों को मजबूती देकर इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा. पिछोर को नया जिला बनाने की लंबे समय से चली आ रही मांग पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सिंधिया ने चुटीले अंदाज में कहा, "अगर सब कुछ एक साथ दे देंगे, तो फिर लेने-देने को बाकी क्या रह जाएगा." उन्होंने संकेत दिया कि विकास की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाई जाएगी.

सियासी व क्षेत्रीय मायने

शिवपुरी जिले का पिछोर क्षेत्र राजनीतिक दृष्टिकोण से हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है. सिंधिया के इस प्रवास और सार्वजनिक मंच से दिए गए आश्वासनों को क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं को गति देने और क्षेत्रीय जन आकांक्षाओं को साधने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. इस दौरान क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कई महत्वपूर्ण जन उपयोगी योजनाओं को लोगों को समर्पित किया, तो वहीं कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया.

युवक ने मांगा बैंक तो सिंधिया बोले- पहले छोड़ो तंबाकू, फिर दिलवाऊंगा बैंक; मंच से दिलवाई शपथ

Featured Video Of The Day
'मां ने खुद खोदी बेटे की कब्र...', नेपाल का ये वीडियो आपको हिला देगा!

Topics mentioned in this article
Jyotiraditya Scindia
Jyotiraditya Scindia News
Shivpuri News
MP News
MP Politics