जेब से प्याज निकालकर सिंधिया ने बताया चमकती त्वचा का राज, बोले-''आत्मा बूढ़ी लेकिन शरीर आज भी जवान''

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना-शिवपुरी दौरे के दौरान मंच से अपनी फिटनेस का 'देसी नुस्खा' साझा किया. उन्होंने बताया कि वे लू से बचने के लिए जेब में प्याज रखते हैं और कार में AC का उपयोग नहीं करते.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना-शिवपुरी क्षेत्र में अपनी सेहत का रहस्य बताने के लिए जेब से प्याज निकाला
  • सिंधिया ने कहा कि भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए प्याज हमेशा उनकी जेब में रहता है और यह उनकी सुरक्षा करता है
  • उन्होंने अपनी फिटनेस और ऊर्जा पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनका शरीर चंबल की मिट्टी की तरह मजबूत और कठिन है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

jyotiraditya scindia: मध्य प्रदेश के गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में इन दिनों केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. अक्सर अपने राजसी ठाठ-बाट और अनुशासन के लिए जाने जाने वाले सिंधिया जब ग्रामीणों के बीच पहुंचे, तो उन्होंने अपने स्वास्थ्य और चेहरे की चमक का ऐसा 'देसी राज' खोला कि हर कोई हैरान रह गया.

जेब से निकाली प्याज, बताया सेहत का कवच

गुना-शिवपुरी में विकास परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे सिंधिया ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी जेब से एक साधारण प्याज निकालकर जनता को दिखाई. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि आधुनिक युग में जहां लोग महंगी दवाओं और सुविधाओं के पीछे भागते हैं, वहीं उनकी सेहत और सुरक्षा की जिम्मेदारी इस प्याज पर है. सिंधिया ने कहा कि "लू और भीषण गर्मी से बचने के लिए यह प्याज हमेशा मेरी जेब में रहती है. यही मेरी असली रक्षक है." 

Advertisement

मुख्य बातें जो चर्चा का विषय रहीं

सादगी और जुड़ाव: सिंधिया का यह 'जमीनी' अंदाज ग्रामीणों को काफी पसंद आ रहा है.
देसी नुस्खे पर भरोसा: एक केंद्रीय मंत्री द्वारा लू से बचने के लिए प्याज रखने की बात कहना पारंपरिक ज्ञान को बढ़ावा देने जैसा है.
संसदीय दौरा: सिंधिया लगातार शिवपुरी और गुना के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- प्रेम कहानी का दुखद अंत: 7 फेरों के 7 माह बाद पति ने दी जान, वायरल VIDEO में बताई पत्नी की हकीकत

Advertisement
Featured Video Of The Day
Donald Trump | Washington Hotel Firing: Trump की डिनर पार्टी में गोलीबारी की पूरी टाइमलाइन समझिए
Topics mentioned in this article