Bhopal Hamidia Hospital Firing: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां बदमाशों ने गोली चला दी. पुरानी रंजिश को लेकर पहले बदमाशों ने पुराने बदमाश लल्लू रईस के घर में घुसकर 8 से 9 राउंड फायर किए. जिसमें लल्लू का बेटा इमरान घायल हो गया. उसके पैर में गोली लगी है. परिजन उसे लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे. यहां भी आकर बदमाशों ने फायर कर दिया.
घायल का पीछा कर बदमाशों ने चलाई गोलियां
लल्लू जब अपने लड़के को घायल अवस्था में हमीदिया अस्पताल लेकर आया तो उसके पीछे आए शादाब गेट और उसके अन्य साथियों ने हमीदिया अस्पताल में आकर भी उस पर फायर कर दिया. जिससे इमरजेंसी गेट के एक कांच में गोली लग गई. इस वारदात में एक सुरक्षा कर्मी भी बाल-बाल बचा है. घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.
अंधाधुंध फायरिंग की
जानकारी के मुताबिक, 7-8 बदमाश रईस के घर पर हमला करने के लिए शनिवार सुबह 5:30 बजे पहुंचे थे. जहां उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिए. गोलियों की आवाज सुनकर रईस का लड़का इमरान बाहर आया... फिर उसके पैर में बदमाशों ने गोली मार दी. बता दें कि पुरानी रंजिश के चलते बदमाश शादाब ने पहले रईस के घर में घुसकर गोलिया चलाई. फिर अस्पताल पहुंचकर फायरिंग की.
ये भी पढ़ें: 12 साल से फरार था आरोपी, पहचान छिपाने के लिए बदला नाम-धर्म, बालाघाट पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार














