Train Accident Death: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बुधवार देर रात हुए एक दर्दनाक रेल हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. हादसे के शिकार होकर काल के गाल में समाए दोनों युवक बोगी से सीधे रेलवे ट्रैक पर गिर गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा ग्वालियर के नजदीक सिंथौली रेलवे स्टेशन के पास हुआ.
ये भी पढ़ें-Police Return Lost Shoes: मंदिर से चोरी हुए जूते चोर के घर से उठा लाई MP पुलिस, पीड़ित सरकारी शिक्षक को सौंपा
युवक ट्रेन के गेट पर खड़े होकर सफर कर रहे थे
रिपोर्ट के मुताबिक हादसा कालका एक्सप्रेस एक्सप्रेस में हुआ. दुर्घटना में मारे गए दोनों युवक क्रमशः अरबाज और अल्लू शाहजहांपुर जा रहे थे. हादसा देर रात 2 बजे हुआ. बताया जाता है दोनों युवक ट्रेन के गेट पर खड़े होकर सफर कर रहे थे और अचानक दोनों को बैलेंस बिगड़ गया, जिससे दोनों ट्रेन की पटरी पर गिर गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई.
रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव
बताया जाता है कि ट्रेन हादसे में मारे गए दोनों युवकों का शव ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया. रेलवे पुलिस ने हादसे में मारे गए दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रूम में रखवाया गया है. अब पोस्टमार्टम के बाद उनकी लाश मृतकों को परिजनों के हवाले किया जाएगा.














