Gold Smuggers arrested:9.17 करोड़ रुपये के सोने के साथ गुजरात के 3 आरोपी गिरफ्तार, CG पुलिस को मिली बड़ी सफलता

महासमुंद पुलिस ने ओडिशा की ओर से आ रही एक संदिग्ध वोक्सवैगन कार से भारी मात्रा में सोना बरामद किया है. जब्त किए गए सोने का कुल वजन लगभग 7.5 किलोग्राम बताया जा रहा है, जिसकी बाजार कीमत 9 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
9.17 करोड़ रुपये के सोने के साथ गुजरात के 3 आरोपी गिरफ्तार, CG पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Krishnanad Dubey
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • छत्तीसगढ़ के सिंघोडा पुलिस ने ओडिशा से आ रही एक वोक्सवैगन कार से लगभग साढ़े सात किलोग्राम सोना जब्त किया है
  • जब्त सोने की कुल कीमत लगभग नौ करोड़ से अधिक और कार की कीमत दस लाख रुपये बताई गई है
  • तीनों आरोपी गुजरात के राजकोट के निवासी हैं, जिन्होंने अवैध तरीके से सोना ले जाने की बात स्वीकार की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Gold Smuggers arrested : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सीमावर्ती इलाकों में अवैध गतिविधियों और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान सिंघोडा पुलिस को सोमवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने ओडिशा की ओर से आ रही एक संदिग्ध वोक्सवैगन कार से भारी मात्रा में सोना बरामद किया है. जब्त किए गए सोने का कुल वजन लगभग 7.5 किलोग्राम बताया जा रहा है, जिसकी बाजार कीमत 9 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, एनएच 353 स्थित रेहटीखोल नाका पर 17 मई 2026 को पुलिस टीम की ओर से वाहनों की कड़ाई से जांच की जा रही थी. इसी दौरान ओडिशा की तरफ से आ रही एक वोक्सवैगन वरटस कार संख्या (GJ 03 NP 4230) को रोककर तलाशी ली गई. जब पुलिस ने कार की बारीकी से जांच की गई, तो पिछली सीट के पास एक विशेष रूप से बनाया गया गुप्त चेम्बर मिला. इस चेम्बर के भीतर दो पिठ्ठू बैग छिपाकर रखे गए थे, जिनके अंदर 6 प्लास्टिक के डिब्बों में सोने के जेवर भरे हुए थे.

गुजरात के रहने वाले हैं तीनों आरोपी

कार में सवार तीनों व्यक्तियों से जब पुलिस ने पूछताछ की, तो उन्होंने सोने के अवैध परिवहन की बात स्वीकार की. पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी 22 वर्षीय सुनीत कारेना, 32 वर्षीय जयेश अकबरी और 26 वर्षीय रूशी अग्राव के रूप में हुई है. 

वैध दस्तावेज न मिलने पर BNSS के तहत कार्रवाई

पुलिस ने कार सवारों को सोने के आभूषणों के संबंध में वैध दस्तावेज और बिल पेश करने के लिए धारा 94 बीएनएसएस (BNSS) के तहत नोटिस जारी किया. हालांकि, आरोपियों की ओर से कोई भी वैध कागजात पेश नहीं किए जाने पर, पुलिस ने धारा 106 BNSS के तहत सोना और वाहन दोनों को जब्त कर लिया.

Advertisement

कुल 9.27 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

पुलिस द्वारा जप्त की गई कुल संपत्ति की कीमत 9,27,84,220 रुपये (नौ करोड़ सत्ताईस लाख चौरासी हजार दो सौ बीस रुपये) आंकी गई है. जब्त संपत्ति में सोने के आभूषण और एक वोक्स वैगन वरटस कार शामिल है. जब्त की गई सोनी का कुल वजन 7512.488 ग्राम  है, जिसकी कीमत ₹9,17,84,220 रुपये बताई जा रही है. वहीं, वोक्सवैगन वरटस कार की कीमत ₹10,00,000 रुपये है. 

 यह भी पढ़ें- बैंक लोन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी का एक्शन, आप नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार

इतनी बड़ी मात्रा में बेहिसाब सोना मिलने के बाद सिंघोडा पुलिस ने मामले की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई और टैक्स चोरी की जांच के लिए आयकर विभाग (Income Tax Department) तथा राजस्व सूचना निदेशालय (DRI), छत्तीसगढ़ को सूचित कर मामला आगे बढ़ा दिया है.

Advertisement

 यह भी पढ़ें-  Degree Mafia: कानपुर में 12वीं पास चला रहा था फर्जी 'डिग्री फैक्ट्री', बिना परीक्षा दिए बना रहे थे डॉक्टर, वकील और ग्रेजुएट्स

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Bulldozer Action |गरजा बुलडोजर तो भड़क उठीं Mamata 'दीदी', दंगाइयों पर एक्शन तेज!