₹3 लाख किलो वाला 'रेड गोल्ड': सिवनी के किसान ने उगा दिया दुनिया का सबसे महंगा मियाजाकी आम

सिवनी में दुनिया का सबसे महंगा जापानी मियाजाकी आम उगाने का प्रयोग सफल हो गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ₹3 लाख किलो बिकने वाले इस रेड गोल्ड को किसान धनसिंह ने अपने बगीचे में उगाया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मियाजाकी आम उगाकर सिवनी के किसान ने कर दिया कमाल.

मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय बाजार में ₹3 लाख प्रति किलो तक बिकने वाले दुनिया के सबसे महंगे जापानी आम 'मियाजाकी' की खेती सफल हो गई है. सिवनी जिले में एक किसान ने यह कारनामा करके दिखाया है, जिसकी गूंज हर तरफ है. हैरानी वाली एक बात यह भी है क‍ि जब इस 'रेड गोल्ड' यानी मियाजाकी के पहले फल पके तो किसान ने उन्हें बेचने के बजाय एक खास जगह ले जाकर अर्पित कर दिया. जानिए इसे क्यों कहा जाता है दुनिया का सबसे नायाब आम और एमपी में इसके उगने के पीछे की पूरी कहानी क्‍या है? 

स‍िवनी की धरती पर मियाजाकी आम उगाने का कारनामा करने वाले किसान का नाम धनसिंह राहंगडाले है. वे जिले के बरघाट विकासखंड के पौनारकलां गांव में रहने हैं. उनके बगीचे में दुनिया के सबसे महंगे जापानी मियाजाकी आम की वैरायटी फल-फूल रही है.

2 साल पहले कोलकाता से मंगाया था पौधा  

NDTV से बात करते हुए किसान धनसिंह राहंगडाले बताते हैं क‍ि करीब दो साल पहले उन्‍होंने कोलकाता से मियाजाकी आम का पौधा प्रयोग के तौर पर मंगाया था. जिसे अपने बगीचे में लगाकर उसकी देखभाल की. समय के साथ-साथ पौधा अच्‍छा होता गया और अब उस पर दुन‍िया का सबसे महंगा आम लगने लगा है.

क‍िसान ने आष्टा के काली मंदिर में चढ़ाए मियाजाकी आम के पहले फल.

आष्टा के ऐतिहासिक काली मंदिर में चढ़ाए आम 

किसान धनसिंह राहंगडाले ने बताया क‍ि पेड़ पर लगे अब तक सिर्फ 2 आम के फल पके थे, ज‍िन्‍हें उन्‍होंने अपने परिवार के साथ आष्टा के ऐतिहासिक काली मंदिर पहुंचकर माता रानी को अर्पित कर दिया. उन्‍होंने कहा कि मेरे बगीचे के किसी पेड़ पर पहली बार फल लगता है तो हम सबसे पहले मां काली को ही भोग लताते हैं.

घर भी संवारा, खेत भी महकाया: मिलिए छत्तीसगढ़ की इस कमाल की सास-बहू की जोड़ी से, परिवार को ऐसे दी आर्थिक मजबूती

Advertisement

किसान ने 2 एकड़ बनाया आम का बगीचा 

धनसिंह राहंगडाले ने बताया कि उनके 2 एकड़ के बगीचे में 110 देशी किस्मों के आम के पेड़ हैं, जबकि मियाजाकी समेत 15 से अधिक विदेशी किस्मों के आम हैं. उन्‍होंने कहा क‍ि अगर, उन्‍हें  मियाजाकी आम के खरीदार मिलते हैं तो वे ग्राफ्टिंग के जरिए इसके पौधों की संख्या और बढ़ाएंगे. 

बगीचे में क‍िंग ऑफ चकपात आम का पेड़ भी लगा.

भारत में मियाजाकी आम की कीमत क्‍या है?

गहरे लाल रंग मियाजाकी आम अपनी बेहतरीन मिठास, सुगंध और पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण दुनिया की सबसे खास किस्मों में से एक है. इसका नाम जापान के मियाजाकी शहर के नाम पर रखा गया है. इसके गहरे लाल रंग और कीमत के कारण इसे 'रेड गोल्ड' भी कहा जाता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में मियाजाकी आम की कीमत 2 से 3 लाख रुपये प्रति किलो होती है, जबकि भारत में यह 5 से 15 हजार रुपये प्रति किलो ब‍िकता है. 

1 एकड़ में 40 क्विंटल गेहूं उगाने वाली महिला किसान अब आंध्र प्रदेश की खास हल्दी MP में उगाकर कमा रही लाखों

Advertisement
Featured Video Of The Day
मेस्सी का जादू बरकरार, स्विट्जरलैंड को 3-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना

Topics mentioned in this article
Miyazaki Mango
World Most Expensive Mango
Seoni News
Miyazaki Mango Of Japan
 mp News