Bacho Ke Liye Kaun Sa Dudh Best Hai: अपने बच्चे को स्वस्थ रखना हर मां की पहली जिम्मेदारी होती है. बच्चे के खाने से लेकर उसके पीने तक का ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है. इसी के बीच एक सवाल लगातार माता-पिता के मन में घूमता रहता है कि बच्चे को कौन सा दूध पिलाना चाहिए. यह एक आम जिज्ञासा है जिससे लगभग हर पैरेंट गुजरता है. हाल ही में राजस्थान के शिक्षा मंत्री का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि देसी गाय का दूध बच्चों की इंटेलिजेंस और ऊर्जा बढ़ाता है. उनका यह दावा सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा, लेकिन असली सवाल है कि क्या यह सच भी है या नहीं.
क्या है सच?
गाय और भैंस के दूध के पोषण में अंतर जरूर मिलता है, लेकिन यह कहना कि एक दूसरे से बेहतर है, इसका कोई पक्का प्रमाण नहीं है. भैंस के दूध में गाय के दूध की तुलना में ज्यादा फैट पाया जाता है. इसी वजह से भैंस का दूध थोड़ा ज्यादा कैलोरी वाला होता है और कुछ बच्चों के लिए यह पचने में थोड़ा मुश्किल भी हो सकता है.
पौष्टिक तत्व:
पौष्टिक तत्वों की बात करें तो भैंस के दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन B12 की मात्रा अधिक होती है. ये पोषक तत्व नर्व सिस्टम, दिमाग की कार्यप्रणाली, रेड ब्लड सेल बनने और डीएनए सिंथेसिस जैसे कई कामों में अहम भूमिका निभाते हैं. हालांकि ये बच्चे के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं, लेकिन इनका बच्चे की बुद्धिमानी पर सीधा कोई प्रभाव नहीं पड़ता.
गाय का दूध कई बार बच्चों के लिए हल्का माना जाता है, इसी कारण छोटे बच्चों को गाय का दूध पिलाने की सलाह दी जाती है. लेकिन यह कहना कि गाय के दूध से बच्चा ज्यादा तेज बनता है, इसका कोई वैज्ञानिक आधार मौजूद नहीं है.
नवजात शिशु को कौनस दूध पिलाना चाहिए?
इसे लेकर भी कई तरह की धारणाएं बनी रहती हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ की गाइडलाइंस के अनुसार जन्म के पहले एक घंटे के अंदर से लेकर 6 महीने तक बच्चे को केवल मां का दूध ही देना चाहिए. मां का दूध ही वह संपूर्ण पोषण प्रदान करता है जिसकी बच्चे को शुरुआती छह महीनों में सबसे ज्यादा जरूरत होती है.
इसे भी पढ़ें: ये आठ तरह की रोटियां इन सभी बीमारियों में हैं फायदेमंद, देखें लिस्ट