Whey प्रोटीन का तेजी से बढ़ रहा चलन, लेकिन किचन में मौजूद ये चार चीजें देंगी सस्ता और बेहतर मसल पावर

​​Whey Protein Alternatives: बाजार में मिलने वाले सप्लीमेंट्स और प्रोटीन पाउडर की जगह आप इन चीजों को डाइट में शामिल कर प्रोटीन की पूर्ति कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Cheap Protein Sources: प्रोटीन के लिए क्या खाएं.

Cheap Protein Sources: आज के समय में युवा वर्ग अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हो गया है. ज्यादातर युवाओं में आपने देखा होगी की उनमें जिम का खासा क्रेज है. इतना ही नहीं उन्हें चौड़ी छाती, कटिंगदार एब्स और बड़े बाइसेप्स बनाने जुनून सवार है. इसके लिए बहुत से युवा सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं. लेकिन इस समय व्हे प्रोटीन (Whey Protein) ज्यादातर जिम जाने वाले लड़के की जुबान पर आपको मिलेगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस 'मसल पावर' के लिए आप हजारों रुपये के डिब्बे खरीद रहे हैं, उसका असली खजाना आपकी अपनी किचन में छिपा है? अगर आप भी किसी तरह का कोई मार्केट में मिलने वाला पाउडर न लेके, किचन की चीजों से प्रोटीन की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

प्रोटीन की पूर्ति और मसल के लिए क्या खाएं- (What to eat for protein)

​1. काले चने- 

​काले चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है. आप मार्केट में मिलने वाले पाउडर की जगह इसका सेवन कर सकते हैं.

​कैसे खाएं- रात भर चने भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट खाएं. आप इन्हें  उबालकर सलाद की तरह भी खा सकते हैं.

​फायदा- यह न सिर्फ मसल्स बनाने बल्कि आपके स्टैमिना को भी बढ़ाने में भी मददगार है. 

​2. पनीर और दूध- 

​डेयरी प्रोडक्ट्स से बेहतर और सुरक्षित प्रोटीन कुछ नहीं हो सकता. आप डाइट में पनीर, दही और दूध को शामिल कर सकते हैं. 

​कैसे खाएं- जिम से आने के बाद कच्चा पनीर या दही का सेवन करें. रात को सोने से पहले एक गिलास दूध पीना मसल्स रिकवरी के लिए बेस्ट माना जाता है.

Advertisement

​फायदा- इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और मांसपेशियों की ग्रोथ में तेजी आती है. 

​3. सोयाबीन- 

​सोयाबीन को वेजिटेरियन के प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. 100 ग्राम सोयाबीन में लगभग 36-40 ग्राम प्रोटीन होता है. 

कैसे खाएं- आप इसे भिगोकर, उबालकर या सब्जी बनाकर खा सकते हैं. 

फायदे- सोयाबीन मसल्स को बढ़ाने और प्रोटीन की कमी को दूर करने में मददगार है.

​4. मूंगफली और गुड़-  

​मूंगफली में हेल्दी फैट्स और प्रोटीन पाया जाता है. जब आप इसे गुड़ के साथ खाते हैं, तो यह शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है.

Advertisement

​कैसे खाएं- शाम के नाश्ते में एक मुट्ठी भुनी हुई मूंगफली और थोड़ा सा गुड़ खाएं.

​फायदा- यह आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वर्कआउट के बाद की थकान को दूर करने में मददगार है. 

ये भी पढ़ें- Weight Loss Habits: न्यूट्रिशनिस्ट ने बिना डाइट किए घटाया 30 किलो वजन, शेयर की 14 आदतें...

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

Featured Video Of The Day
US Iran War | ईरान में क्या होगा? Trump के अल्टीमेटम के 24 घंटे बाकी | Iran Israel War | BREAKING