किसी की फेवरेट सिगरेट से कैसे पता करें कि वह कैसा इंसान है, पर्सनैलिटी के कई राज खोलती है आपकी सिगरेट पीने की चॉइस

हम अक्सर कहते हैं कि इंसान का चलने, बोलने और पहनावे का तरीका उसकी पर्सनैलिटी दिखाता है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि सिगरेट की पसंद भी किसी के स्वभाव के बारे में कुछ संकेत दे सकती है? यह पूरी तरह वैज्ञानिक दावा नहीं है, बल्कि एक सोशल ऑब्जर्वेशन है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

What Your Cigarette Brand Says About You: आपका चलने, बैठने, उठने और बात करने का अंदाज आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप किस तरह की सिगरेट पसंद करते हैं? यह भी आपकी पर्सनैलिटी का संकेत हो सकता है. कुछ लोग स्ट्रॉन्ग सिगरेट चुनते हैं, जो उनके बोल्ड और रिस्की नेचर को दिखाती है. वहीं लाइट सिगरेट पसंद करने वाले लोग अक्सर शांत और संतुलित स्वभाव के माने जाते हैं. मेंथॉल या फ्लेवर वाली सिगरेट पसंद करने वाले लोग नए प्रयोग करने वाले और अलग सोच रखने वाले हो सकते हैं. तो आइए जानते हैं सिगरेट आपकी पर्सनैलिटी के बारे में क्या बताती है. 

Note: यह केवल एक सामान्य जानकारी है. इस आर्टिकल में हम आपको सिगरेट पीने के लिए प्रेरित नहीं कर रहे हैं.

आपकी पर्सनैलिटी के बारे में कई राज खोलती है आपकी सिगरेट पीने की चॉइस | What Your Cigarette Brand Says About You

एस्से लाइट (Esse Light): 

ये सिगरेट पीने वाले लोग खुद को इस बात की सांत्वना देते रहते हैं कि यह सिगरेट ज्यादा खतरनाक नहीं है. ये सिगरेट पीने वाले लोग हमेशा स्ट्रेस में रहते हैं. ये सिगरेट पीने वाले लोग बोलते कम हैं लेकिन लोगों को जज ज्यादा करते हैं. "मैं चेन स्मोकर नहीं हूं," बोलकर ये लोग दिनभर में 8 सिगरेट पी जाते हैं.

Also Read: डॉक्टर ने बताया स्मोकिंग छोड़ने का पक्का तरीका!

कैमल ब्लूज (Camel Blues): 

ये सिगरेट पीने वाले लोग हर चीज को काफी ज्यादा सोच-विचार कर चुनते हैं. इनका म्यूजिक का टेस्ट काफी ज्यादा बढ़िया होता है. लाइफ में कई ऐसे फैसले लेते हैं जिनसे बाद में मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं और खुद को अपने ग्रुप का सुकरात समझते हैं.

कनेक्ट (Connect): 

ये सिगरेट पीने वाले लोगों के दोस्त काफी कम होते हैं. "जो है वही है" वाली मानसिकता होती है. साथ ही, ये सिगरेट पीने वाले लोग लोगों से उम्मीद काफी कम ही रखते हैं.

कॉम्पेक्ट (Compact) : 

ये सिगरेट पीने वाले लोग काफी ज्यादा सिगरेट के लती होते हैं. इन्हें हमेशा स्मोक ब्रेक चाहिए होता है. इन्हें हमेशा गुस्सा आता है. इन्हें लाइफ में खुशी बस सिगरेट से ही मिलती है. इन्हें अपनी लाइफ में किसी से कोई फर्क नहीं पड़ता है.

पार्लियामेंट (Parliament) : 

ये सिगरेट पीने वाले लोगों का टेस्ट काफी महंगेा होता है. इन्हें दूसरों की राय से कोई फर्क नहीं पड़ता. ये लोग हर चीज में तड़ी मारते हैं और खुद को औरतों का फेवरेट समझते हैं.

Advertisement

लाइट्स (Lights) : 

इन लोगों का हर चीज में टेस्ट काफी बेसिक होता है. ये लोग कूल लगने के लिए ट्राई करते रहते हैं. कई बार ये लोग किसी पार्टी में लेकर जाने लायक नहीं होते हैं.

बेंसन एंड हेजेस (Benson & Hedges) : 

इन लोगों की मेंटल एज 40 के आसपास होती है. ये लोग ब्रांड के प्रति तो वफादार होते हैं लेकिन सेल्फ लव से कोसों दूर होते हैं.

Advertisement

माल्बोरो फाइन टच (Malboro Fine Touch)

इनकी जिंदगी में कुछ भी फाइन नहीं होता है. हर चीज में इनकी अपनी राय होती है और काफी ज्यादा बोल्ड होते हैं.

अल्ट्रा माइल्ड (Ultra Milds) : 

इन लोगों की जिंदगी में चाय और सुट्टा ही सब कुछ होता है. अपने काम से काम रखते हैं. किसी के भी साथ हैंगआउट कर लेते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Adani Group ने AI डेटा सेंटर्स के लिए 100 अरब डॉलर के बड़े निवेश का किया ऐलान | Adani Group