Wind Chime: घर की सुंदरता को बढ़ाने ही नहीं पॉजिटिव एनर्जी भी लाती है इतनी छड़ वाली विंड चाइम्स

Wind Chime: घर की सुंदरता को बढ़ाने ही नहीं बल्कि, मान्यता है कि विंड चाइम्स की मीठी ध्वनि से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कितनी छड़ों वाली विंड चाइम्स घर में लगाना चाहिए. अगर नहीं, तो इन आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Wind Chime: घर पर विंड चाइम्स लगाने का तरीका.

विंड चाइम (Wind Chime) एक प्रकार का डेकोरेटिंग म्यूजिक टूल है जिसमें धातु, लकड़ी, बांस या कांच की खोखली नलियां या छड़ें लटकी होती हैं, जो हवा चलने पर एक-दूसरे से टकराकर साउंड उत्पन्न करती हैं. इन्हें अक्सर घरों या बगीचों के बाहर लटकाया जाता है ताकि, हवा से उत्पन्न होने वाली इन साउंड से शांति और सकारात्मक माहौल बने. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कितनी छड़ वाली विंड चाइम्स घर पर लगाना चाहिए. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं.

विंड चाइम्स का इतिहास- (Wind Chime History)

विंड चाइम्स का इतिहास एशिया (चीन, भारत) में 5000 साल पहले शुरू हुआ, जहां इन्हें बुरी आत्माओं को भगाने और सौभाग्य लाने के लिए बांस, हड्डी, सीपियों से बनाया जाता था. फिर रोम (टिंटिनाबुलम) और जापान (फुरिन) में फैलकर धार्मिक व डेकोरेशन में बदल गया. आधुनिक युग में 1960-70 के दशक में पश्चिमी दुनिया में लोकप्रिय हुए, जो अब अलग-अलग प्रकार में आपको मिल जाएंगे. 

Add image caption here

विंड चाइम्स लगाने का सही तरीका- (The right way to Place Wind Chime)

1. दिशा- 

मेटल- पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा (करियर और सौभाग्य के लिए) इसे अच्छा माना जाता है.

लकड़ी/बांस- इसे पूर्व या दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए. क्योंकि ये विकास और सकारात्मक ऊर्जा के लिए जाना जाता है.

सुनहरा/पीला- इस रगं का इस्तेमाल उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व में रखें. इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

मिट्टी- दक्षिण-पश्चिम या ईशान कोण मिट्टी वाले का इस्तेमाल करें. 

2. जगह चुनें-

घर के मुख्य द्वार के बगल में या खिड़की के पास लगाएं जहां हवा का आती हो.
ऐसी जगह न चुनें जहां आप या परिवार के सदस्य इसके ठीक नीचे बैठें या गुजरें, इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

पूजा घर या रसोई में विंड चाइम्स न लगाएं

3. हवा- 

इसे ऐसी जगह लगाएं जहां हल्की हवा भी इसे बजा सके और मधुर ध्वनि उत्पन्न हो.

4. छड़ों की संख्या- 

7 या 8 छड़ें- घर में शांति और क्लेश दूर करने के लिए आप 7 या 8 छड़ वाली विंड चाइम्स ही चुनें.

5. क्या न करें-

इसे गिफ्ट में न लें और न ही दें. 
इसे घर के ठीक बीचों-बीच न लगाएं.

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: पहली बार रखने जा रहे हैं महाशिवरात्रि का व्रत, तो जान लें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

Featured Video Of The Day
Budget Session 2026: Lok Sabha में 45 मिनट तक बवाल, नरवणे की किताब पर Rahul बनाम Rajnath‑Amit Shah