‘Delulu Dating’ क्या है, रेड फ्लैग दिखने पर भी रिश्ते में टिके रहने का वायरल ट्रेंड

सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे ‘Delulu Dating’ कहा जा रहा है. डेटिंग के इस फॉर्मूले के मुताबिक अगर सामने सब कुछ परफेक्ट न भी हो, तब भी रिश्ते को एक मौका देने में यकीन रखा जा रहा है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
क्या है डेलुलु डेटिंग? क्यो हैं लोगों को पसंद

Delulu Dating: दिल टूटने के बाद क्या करना चाहिए, इसका एक “फिक्स्ड फॉर्मूला” लंबे समय तक चलता रहा है. मोटे तौर पर हमारी फिल्मों में भी दिल टूटने पर यही फॉर्मूला अपनाया जाता था. फॉर्मूला ये था कि थोड़ा ब्रेक लो, खुद पर काम करो, फिर नए रिश्ते के बारे में सोचो. लेकिन अब Gen Z इस फॉर्मूले को बदल रही है. सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे ‘Delulu Dating' कहा जा रहा है. डेटिंग के इस फॉर्मूले के मुताबिक अगर सामने सब कुछ परफेक्ट न भी हो, तब भी रिश्ते को एक मौका देने में यकीन रखा जा रहा है. यही वजह है कि यह ट्रेंड जितना तेजी से फैल रहा है, उतनी ही तेजी से इस पर बहस भी छिड़ गई है.

क्या है Delulu Dating?

‘Delulu' शब्द ‘Delusional' से निकला है. आसान भाषा में कहें तो यह ऐसा डेटिंग माइंडसेट है, जिसमें लोग सामने वाले में कमियां दिखने के बावजूद यह मानकर चलते हैं कि चीजें आगे चलकर बेहतर हो जाएंगी. यहां लोग पहले से ज्यादा सोचने या प्लान करने के बजाय रिश्ते को फ्लो में चलने देते हैं और समस्याओं से उसी वक्त निपटने में यकीन रखते हैं.

रेड फ्लैग क्या होता है?

रिश्तों में “रेड फ्लैग” उन संकेतों को कहा जाता है, जो आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकते हैं, जैसे बार-बार नजरअंदाज करना, कमिटमेंट से बचना या इफर्ट की कमी. आमतौर पर लोग इन संकेतों को देखकर सतर्क हो जाते हैं, लेकिन ‘Delulu Dating' में इन्हें नजरअंदाज कर उम्मीद बनाए रखी जाती है.

Photo Credit: AI

क्यों बढ़ रहा है इसका क्रेज?

आज की डेटिंग दुनिया में बार-बार खराब अनुभव होना आम बात हो गई है. ऐसे में कई लोग यह सोचने लगे हैं कि अगर हर बार डरकर पीछे हटेंगे, तो शायद कुछ नया कभी शुरू ही नहीं होगा. ‘Delulu Dating' इसी सोच से जुड़ा है, जहां लोग हर नए रिश्ते को एक नई शुरुआत की तरह देखते हैं और पॉजिटिव बने रहने की कोशिश करते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: काम का काम और साथ में रोमांस का मज़ा, जानिए क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड Choremance

क्या है इसका असर?

इस ट्रेंड की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह आपको उम्मीद बनाए रखने देता है. शुरुआत में यह अच्छा महसूस करा सकता है, क्योंकि आप हर चीज में पॉजिटिव साइड देखने लगते हैं. लेकिन यही चीज कभी-कभी नुकसान भी पहुंचा सकती है. जब साफ दिख रहे संकेतों को नजरअंदाज किया जाता है, तो रिश्ते में बार-बार निराशा मिलने का खतरा बढ़ जाता है.

Advertisement

सही है या गलत?

सीधी बात करें तो ‘Delulu Dating' न पूरी तरह सही है और न ही पूरी तरह गलत. अगर आप इसे सिर्फ पॉजिटिव रहने और रिश्तों को मौका देने के लिए अपनाते हैं, तो यह मदद कर सकता है. लेकिन अगर यह आपको हकीकत से दूर ले जाकर गलत चीजों को नजरअंदाज करने पर मजबूर करने लगे, तो यही ट्रेंड परेशानी की वजह बन सकता है.

‘Delulu Dating' दरअसल उम्मीद और हकीकत के बीच का एक पतला सा फासला है. इसमें दिल से सोचना गलत नहीं है, लेकिन दिमाग को पूरी तरह बंद कर देना भी सही नहीं. शायद यही वजह है कि यह ट्रेंड जितना दिलचस्प है, उतना ही बहस का कारण भी बन गया है.

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: बंगाल के चुनावी घमासान में किसके साथ जिएंगे Muslims? | Bengal Ka Sandesh