Gardening Tips: गमलों में एल्युमिनियम फॉयल लगाने से क्या होता है? जानें इंडोर प्लांट्स को कैसे मिलेगा फायदा

क्या आपके इंडोर प्लांट्स भी घर लाते ही मुरझा जाते हैं? आज हम आपको एल्युमिनियम फॉयल का हैक बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इंडोर प्लांट्स की देखभाल कर सकते बैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पौधों के लिए एल्युमिनियम फॉयल का कैसे इस्तेमाल करें?
Photo Credit: NDTV

घर में इंडोर प्लांट्स न केवल खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि पॉजिटिविटी का भी संचार करते हैं. लेकिन हमें बुरा तब ज्यादा महसूस होता है जब हम पौधे घर पर लाते हैं और वो तुरंत मुरझाना शुरू कर देते हैं. ऐसे में घर में मौजूद एक साधारण चीज आपकी मदद कर सकती है. आज हम आपको इसी हैक के बारे में बताने जा रहे हैं. इससे न केवल पौधों की ग्रोथ अच्छी होगी बल्कि पौधे जल्दी मुरझाएंगे भी नहीं. आइए जानते हैं...

एल्युमिनियम फॉयल का हैक

आज हम आपको एल्युमिनियम फॉयल के नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं. इससे गमलों में लगाकर इस्तेेमाल किया जा सकता है. सही तरीके से रखने पर ये रोशनी को परावर्तित करके पौधे के उन हिस्सों तक पहुंचाने में मदद कर सकती है, जहां धूप कम पहुंचती है. इससे घर के अंदर रखे पौधों को थोड़ी ज्यादा रोशनी मिल सकती है. लेकिन आपको बता दें कि एल्युमिनियम फॉयल नेचुरल लाइट या पौधों की सही देखभाल का ऑप्शन नहीं है, इसलिए नियमित रूप से देखभाल करना बेहद जरूरी है.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले एल्युमिनियम फॉयल की एक शीट लें और उसे छोटे-छोटे स्ट्रिप्स या टुकड़ों में काट लेंं, ताकि उन्हें गमले के आसपास आसानी से लगाया जा सके.
  • अब फॉयल के टुकड़ों को मिट्टी के कुछ हिस्सों पर या गमले के अंदर के किनारों के पास रख दें. ध्यान रखें कि फॉयल पौधे की टहनियों या पत्तियों को न छुए.
  • फॉयल से पूरी मिट्टी को कवर न करें. कुछ हिस्सा खुला छोड़ दें, ताकि मिट्टी में हवा का फ्लो बना रहे और पानी देेने से पहले आप नमी चेक कर सकें.
  • फॉयल लगाने के बाद पौधे को देखें. ध्यान रखें कि पौधे को पर्याप्त रोशनी, पानी और हवा मिलती रहे. अगर फॉयल की वजह से ज्यादा गर्मी बनने लगे या पानी देने में परेशानी हो तो हटा दें.

पौधों को क्या होगा फायदा?

  • एल्युमिनियम फॉयल धूप को रिफ्लेक्ट करके पौधे के उन हिस्सों तक पहुंचाने में मदद करती है, जहां धूप कम पहुंचती है. खिड़की के पास या कम रोशनी वाली जगह पर रखे इंडोर पौधों के लिए ये रोशनी फायदेमंद हो सकती है.
  • मिट्टी के आसपास फॉयल का चमकदार सर्फेस कुछ छोटे कीड़ों को भगाने में मदद कर सकते हैं. हालांकि कीड़ोंं को कंट्रोल करने के लिए इस तरीके पर ही भरोसा न करें.

यह भी पढ़ें: Home Decor Tips: घर के लिए अपना रहे हैं सोशल मीडिया के इंटीरियर ट्रेंड्स? पहले जान लीजिए ये जरूरी बातें

यह भी पढ़ें: गीजर कैसे साफ करें? गीजर के अंदर की सफाई कैसे करें, जान‍िए यहां

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Meerut Blue Drum Case में Muskan-Sahil को सजा-ए-मौत! | Mic On Hai
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Gardening Hacks