अगर मैं रोजाना अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाऊं तो क्या होगा? एक्सपर्ट से जानिए ड्राय, ऑयली और एक्ने वाली स्किन पर एलोवेरा का असर

एलोवेरा जेल में विटामिन सी, ई, एंटीऑक्सीडेंट्स समेत ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. आइए जानते हैं चेहरे पर रोजाना एलोवेरा जेल लगाने से क्या होता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से क्या होता है?
Photo Credit: NDTV

Aloevera Gel Benefits: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब लाइफस्टाइल, खान-पान और प्रदूषण समेत अन्य कारणों से स्किन की काफी ज्यादा समस्याएं देखने को मिलती है. इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कई लोग बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, लेकिन इनसें साइड इफेक्ट होने का खतरा बना रहता है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय ही बेहद कारगर साबित होते हैं. एलोवेरा जेल सदियों से त्वचा के लिए घरेलू नुस्खे के रूप में इस्तेमाल होते आया है. इसमें विटामिन सी, ई, एंटीऑक्सीडेंट्स समेत ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. ऐसे में कुछ लोगों के मन में सवाल आता है कि अगर वे रोजाना अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएंगे तो क्या होगा. आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी NIIMs हॉस्पिटल में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. मेहक गुप्ता ने दी है.

ड्राइनेस होती है कम

एक्सपर्ट के अनुसार स्किनकेयर रूटीन में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल काफी होता है. कई लोग इसे रोजाना चेहरे पर मॉइस्चराइजर की तरह लगाते हैं. दरअसल, एलोवेरा  में मौजूद सुथिंग और मॉइस्चराइसिंग प्रॉपर्टीज स्किन को काम करने और ड्राईनेस कम करने में मदद करती हैंx  हालांकि इसे हर स्किन के लिए बिना सोचे-समझे रोजाना इस्तेमाल करने से पहले कुछ जरूरी बातें जानना जरूरी है.

ड्राई स्किन पर एलोवेरा का असर

डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार अगर नॉर्मल या ड्राई स्किन है, तो एलोवेरा जेल स्किन हाइड्रेशन और टाइटनेस में मदद कर सकता है. हालांकि, धूप के कारण स्किन इर्रिटेट हो सकती है.

एलोवेरा जेल

ऑयली स्किन पर एलोवेरा का असर

डॉक्टर मेहक गुप्ता के अनुसार ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन वाले लोग भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते ही क्योंकि ये लाइटवेट होता है. बाजार में मिलने वाले कुछ एलोवेरा जेल में खुशबू, एलकोहल या एडिटिव्स होते हैं, जो सेंसिटिव स्किन को इर्रिटेट कर सकते हैं. ऐसे में पैच टेस्ट जरूर कर लें.

Advertisement

सेंसिटिव स्किन पर एलोवेरा का असर

सेंसिटिव या एलर्जीक स्किन वालों को रोजाना एलोवेरा जेल का इस्तेमाल शुरू करने सेे पहले पैच टेस्ट करना चाहिए. अगर लगाने के बाद जलन, खुजली या छोटे बम्प दिखाई दें, तो इसका इस्तेमाल रोक देना बेहतर है. 

एक्ने वाली स्किन

डॉक्टर के अनुसार एक्ने वाली स्किन पर एलोवेरा एक्ने का इलाज नहीं है. ये इर्रिटेशन या ड्राईनेस को हील करने मदद करता है, लेकिन एक्ने के लिए एलोवेरा पर निर्भर नहीं  रहना चाहिए. 

Advertisement

एलोवेरा जेल से क्या होगा?

एक्सपर्ट के अनुसार स्किनकेयर में रोजाना एलोवेरा कुछ लोगों की स्किन को मॉइस्ट और स्मूथ करता है. इसका फायदा स्किन और प्रोडक्ट पर निर्भर करता है. सही प्रोडक्ट चुनना और स्किन की एक्टिविट्स पर ध्यान देना सबसे जरूरी है.

यह भी पढ़ें: नाक-चेहरे के व्हाइटहेड्स से हो गए हैं परेशान? हटाने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके, निखरेगी त्वचा

यह भी पढ़ें: बाल कितने दिन में कटवाने चाहिए? जानिए बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए कितनी बार ट्रिमिंग करवाएं

Featured Video Of The Day
Exclusive : प्रेमानंद के शिष्‍य रसिक दुलारी की मौत की मिस्‍ट्री... वृंदावन से NDTV की खास रिपोर्ट
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Aloevera Gel