7 फुट के गेट को 24 सेकंड में टाप गई 92 साल की बुजुर्ग महिला, अल्जाइमर की थी शिकार

Grandma Went Viral: चीन में 92 साल की महिला का ऊंचा गेट चढ़ने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उसकी फुर्ती देखकर हैरान हैं, हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक वह अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Viral Video

Grandma Went Viral: उम्र सिर्फ एक नंबर है, इस बात को सच साबित करता हुआ एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चीन के शेडोंग प्रांत में रहने वाली 92 साल की बुजुर्ग महिला ने नर्सिंग होम से बाहर निकलने के लिए करीब 7 फीट ऊंचे गेट को महज कुछ सेकंड में पार कर लिया. यह नजारा जब सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, तो लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं.

कहां का है मामला? | Where Did This Happen?

यह घटना चीन के शेडोंग (Shandong) प्रांत की बताई जा रही है. यहां एक नर्सिंग होम में रहने वाली 92 साल की महिला का वीडियो सामने आया, जिसमें वह लगभग 2.15 मीटर ऊंचे गेट पर चढ़ती है और बिना किसी मदद के उसे पार करती नजर आती है.

92-year-old woman in China climbs 2-metre high gate to escape from nursing home
by u/Lvexr in interestingasfuck

कैसे वायरल हुआ वीडियो? | How Did the Video Go Viral?

नर्सिंग होम के सुरक्षा कैमरे में कैद यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर शेयर किया गया. देखते ही देखते यह क्लिप लाखों लोगों तक पहुंच गई. खास बात यह रही कि बुजुर्ग महिला ने पूरी फुर्ती के साथ सिर्फ 24 सेकंड में यह कारनामा कर दिखाया.

महिला की सेहत की स्थिति | Health Condition

चीन के एक अखबार के मुताबिक, महिला गंभीर अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित हैं. इसी वजह से वह नर्सिंग होम से बाहर निकल गई थीं. बाद में स्टाफ ने उन्हें नर्सिंग होम के पास ही सुरक्षित ढूंढ लिया.

लोगों को क्यों हैरानी हुई? | Why Are People So Surprised?

लोग महिला की उम्र से ज्यादा उसकी फुर्ती और ताकत को देखकर हैरान हैं. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, उनकी फिटनेस 1992 में जन्मे लोगों से भी बेहतर है. वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, मैं 29 साल की उम्र में भी इतनी ऊंची दीवार नहीं चढ़ पाता था.

यह घटना न सिर्फ बुजुर्गों की ताकत का उदाहरण है, बल्कि अल्जाइमर जैसे हालतों में मरीज की विशेष देख-रेख की जरूरत को भी जाहिर करता है. सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो लोगों को हैरानी और चिंता दोनों में डाल रहा है. हैरानी उनकी फुर्ती को लेकर और चिंता उनकी सुरक्षा को लेकर.

इसे भी पढ़ें: शादी के बाद लड़कियों के शरीर में होते हैं ये 2 बदलाव, दूसरा तो सबने फेस किया होगा...
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon| ईरान पर अटैक की तारीख 'लीक'! | US Iran Tension
Topics mentioned in this article