Viral Story: कहते हैं शादी कोई बच्चों का खेल नहीं हैं, लेकिन इस कहानी को पढ़ने और जानने के बाद आपको यकीन हो जाएगा कि शादी वाकई में बच्चों का खेल है. बस इसकी शर्त है कि इंसान मेंटली प्रिपेयर होना बहुत जरूरी है. आपने वो खबर तो जरूर सुनी होगी, जिसमें एक नौजवान ने ट्रेन में भीख मांगने वाली लड़की को देखा और उसकी कहानी से उसका दिल पिघल गया. फिर क्या था वह समाज की परवाह किए बिना उसे अपने साथ घर ले गया और फिर शादी रचा ली. लेकिन इस नौजवान के लिए इस लड़की को मनाना इतना आसान नहीं था. चलिए जानते हैं आखिर क्या हुआ था उस दिन ट्रेन में, जो इस नौजवाान के साथ जाने के लिए यह भिखारिन राजी हो गई.
ट्रेन में मिला प्यार, रचा ली शादी
यह मामला था उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के गोलू का है, जो अपने घर से दिल्ली जा रहा था. जब उसने देखा कि ट्रेन में भीख मांग रही लड़की को कुछ लड़के परेशान कर रहे तो उससे यह सब देखा ना गया. गोलू ने उन मनचलों को ऐसा करने से मना किया और उनका विरोध किया. बात इतनी बड़ी गई कि वो मनचले गोलू से हाथापाई करने लगे. स्थिति को बिगड़ते देख लड़की ने गोलू से कहा कि वह उसके लिए परेशान ना हो, क्योंकि वो यह सब रोजाना झेलती है. लड़की के ऐसा कहने के बाद गोलू परेशान हो गया और लड़की की बात उसके दिल में उतर गई. गोलू ने लड़की की पड़ताल की तो उसने बताया कि वह अनाथ है और ट्रेन में भीख मांगकर ही अपना गुजारा करती है. इतना सुनने के बाद गोलू का दिल उस लड़की के लिए पिघलने लगा और फिर उससे शादी करने के लिए कह दिया.
घरवालों ने भी दिखाई दरियादिली
गोलू की बात सुनकर लड़की चौंक गई, क्योंकि उसे इस बात पर बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा था. लेकिन गोलू ने लड़की को विश्वास में लेते हुए अपने घरवालों से उसकी बात करवाई. गोलू के घरवालों से बात करने के बाद लड़की के मन को तसल्ली मिली और वह मन ही मन शादी के सपनों में खोने लगी. गोलू ने भी देर नहीं की और इस लड़की को अपने साथ घर ले गया. इस पूरी कहानी में गोलू के घरवाले सबसे जादा समझदार साबित हुए. उन्होंने भी समाज की परवाह ना करते हुए गोलू का विवाह ट्रेन में भीख मांगने वाली लड़की से करवा दिया. गोलू की यह प्रेम कहानी पूरे देश में चर्चित हुई और एक बड़ा सामाजिक संदेश छोड़ गई. गोलू की इस पेचीदा प्रेम कहानी पर लोगों ने भी खूब तालियां बजाईं. किसी ने लिखा, गोलू जैसे इंसान दुनिया में बहुत कम होते हैं. किसी ने कहा कि गोलू यह लड़की अब तुम्हारी जिम्मेदारी है, इसका साथ मत छोड़ना. वाकई में किसकी किस्मत में कौन लिखा है, यह तो वक्त ही जानता है.
इसे भी पढ़ें: Promise Day 2026: प्रॉमिस डे पर पार्टनर से करें जिंदगी भर का साथ देने का वादा, भेजें ये 5 रोमांटिक मैसेज