नूडल सूप से फो म्यूजियम तक, क्यों टूरिस्ट्स को लुभा रहा है वियतनाम का ये म्यूजियम

Vietnam Pho Museum: वियतनाम के सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक और दुनिया के सबसे आइकॉनिक नूडल सूप्स में शामिल फो को पूरा म्यूजियम समर्पित है. फो म्यूजियम (Pho Museum) बेन थान वार्ड में स्थित है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Pho Museum: वियतनाम में खुला पहला फो म्यूजियम.

Vietnam Pho Museum: अगर आपको फो (pho) पसंद है, तो आपके लिए एक खास खबर है. Ho Chi Minh City में अब दुनिया का पहला फो म्यूजियम खुल गया है. अगर आप नहीं जानते की फो क्या है तो आपको बता दें कि ये ये सूप ( शोरबा) है जिसमें राइस नूडल्स के साथ कई तरह की चीजें मिलाई जाती हैं. वियतनामी लोगों की ये फेवरेट डिश है जो आज पूरी दुनिया में फेमस है. इसी प्यार को दर्शाने के लिए अब वियतनाम में एक फो म्यूजिम खोला गया है. जिसमें इस डिश के इतिहास से लेकर आज ये कैसे लोगों के बीच जाना जाता है इसकी पूरी जर्नी दिखाई गई है. 

फो को समर्पित है म्यूजियम

वियतनाम के सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक और दुनिया के सबसे आइकॉनिक नूडल सूप्स में शामिल फो को पूरा म्यूजियम समर्पित है. फो म्यूजियम (Pho Museum) बेन थान वार्ड में स्थित है, इस डिश की कहानी को खाने, इतिहास और इंटरएक्टिव एक्सपीरियंस के जरिए पेश करता है, जिससे यहां आने वाले लोगों को ये समझ आता है कि कैसे फो वियतनाम की सीमाओं से निकलकर दुनिया भर में फेमस हुआ है. 

कैसा है म्यूजियम

ये तीन मंजिला म्यूजियम 800 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और वियतनाम का पहला निजी क्यूलिनरी म्यूजियम है, जिसे शहर के संस्कृति और खेल विभाग से लाइसेंस मिला है और सच कहें तो, इसकी काफी समय से जरूरत भी थी. म्यूजियम के अंदर, विजिटर्स फो के 100 साल के सफर को एक्सप्लोर कर सकते हैं. इसमें एग्जिबिशन एरिया, शो किचन, सिनेमा रूम और एक सॉवेनियर सेक्शन शामिल है, जो इस राष्ट्रीय डिश के प्रति दीवानगी को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें: अब फ्लाइट में मिलेगा घर जैसा आराम, United Airlines की सोफा बनने वाली सीट ने उड़ान का खेल बदल दिया, जानिए पूरा सिस्टम

Advertisement

यहां का मुख्य आकर्षण 60 से 70 मिनट का गाइडेड टूर है, जो आपको फो की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जड़ों से परिचित कराता हैिऔर अंत में सबसे मजेदार पार्ट आता है इसे खाना.

ये एक्सपीरियंस शुरू होता है उन प्रदर्शनों से, जो बताते हैं कि वियतनाम के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में फो कैसे विकसित हुआ. यहां सैकड़ों आर्टिफैक्ट्स, डॉक्यूमेंट्स और विजुअल डिस्प्ले हैं, जो इस डिश के इंग्रीडिएंट्स, पकाने के तरीकों और क्यूलिनरी ट्रेडिशन को समझाते हैं. इंटरएक्टिव एलिमेंट्स के जरिए आप यह भी जान सकते हैं कि एक परफेक्ट बाउल फो कैसे तैयार होता है.

Advertisement

म्यूजियम में किचन भी

म्यूजियम का शो किचन आपको फो बनाने की पूरी प्रोसेस को बेहद करीब से दिखाता है. वहीं, दूसरे फ्लोर पर बच्चों के लिए इंटरएक्टिव गेम एरिया और एक सिनेमा रूम भी है, जहां फो की सांस्कृतिक यात्रा पर बेस्ड कंटेंट दिखाया जाता है.

और जाहिर है, फो के नाम पर बने म्यूजियम में टेस्टिंग तो बनती है. हर टूर के आखिर में विजिटर्स को एक बाउल फो और एक लोकल डेजर्ट सर्व किया जाता है.

क्या है प्राईज 

इस म्यूजियम को देखने के लिए टिकट की कीमत की बात की जाए तो वयस्कों के लिए 750,000 VND और बच्चों के लिए 500,000 VND रखी गई है. तो अगली बार जब आप वियतनाम की फूड कैपिटल जाएं, तो इस अनोखे एक्सपीरियंस के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें. बता दें कि म्यूजियम के टिकट आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं. और हां, वहां रहते हुए Ho Chi Minh City के बेहतरीन रेस्टोरेंट्स की लिस्ट भी जरूर एक्सप्लोर करें.

Featured Video Of The Day
Jewar Airport Inauguration के मौके पर CM Yogi: 'ये नए भारत की तस्‍वीर... नोएडा एयरपोर्ट की नई' | UP