जन्नत जैसे नजारे देखने हैं? खुल गया एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन, जानिए कैसे पहुंचें और कब जाएं

यह गार्डन एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन माना जाता है, जिसे आधिकारिक तौर पर इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन कहा जाता है. यहां अलग-अलग रंगों और किस्मों के लाखों ट्यूलिप एक साथ खिलते हैं, जो इसे खास बनाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ट्यूलिप गार्डन आमतौर पर मार्च के आखिर से अप्रैल के बीच खुलता है.

Asia Tulip Garden Open Date: कश्मीर की वादी एक बार फिर ट्यूलिप के रंगों से सराबोर है. बर्फीली चोटियों के बीच फैला रंग-बिरंगे ट्यूलिप्स का समंदर पर्यटकों के लिए खुल गया है. श्रीनगर में स्थित ट्यूलिप गार्डन खुलते ही यहां हजारों लोग पहुंचने लगे हैं. हर साल कुछ हफ्तों के लिए यह जगह सच में जन्नत जैसी लगती है. जहां जमीन पर रंगों की ऐसी चादर बिछती है कि नजर हटाना मुश्किल हो जाता है. यह गार्डन एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन माना जाता है, जिसे आधिकारिक तौर पर इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन कहा जाता है. यहां अलग-अलग रंगों और किस्मों के लाखों ट्यूलिप एक साथ खिलते हैं, जो इसे खास बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: गार्डन के इस कोने में 20 मिनट बैठ जाओ, नीचे आ जाएगा बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर, ये हैं बीपी कंट्रोल करने के 5 अनोखे तरीके

ट्यूलिप गार्डन कब जाएं?

ट्यूलिप गार्डन आमतौर पर मार्च के आखिर से अप्रैल के बीच खुलता है. यही समय होता है जब फूल पूरी तरह खिले होते हैं. मौसम के हिसाब से तारीखों में थोड़ा बदलाव हो सकता है, लेकिन अप्रैल का पहला या दूसरा हफ्ता सबसे अच्छा माना जाता है.

ट्यूलिप गार्डन कैसे पहुंचें?

इस गार्डन तक पहुंचना काफी आसान है. सबसे नजदीकी एयरपोर्ट श्रीनगर एयरपोर्ट है, जहां से शहर के अलग-अलग हिस्सों के लिए टैक्सी आसानी से मिल जाती है. रेलवे से आने वालों के लिए जम्मू तवी सबसे नजदीकी बड़ा स्टेशन है, जहां से सड़क मार्ग के जरिए श्रीनगर पहुंचा जा सकता है. श्रीनगर शहर से यह गार्डन कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां टैक्सी या लोकल कैब के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है.

Advertisement

कुदरत की नायाब पेंटिंग

यह गार्डन डल झील के पास स्थित है, जिससे इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है. अलग-अलग रंगों के ट्यूलिप्स को लेयर में लगाया गया है, जो दूर से देखने पर किसी पेंटिंग जैसा लगता है. यहां हर साल ट्यूलिप फेस्टिवल भी आयोजित किया जाता है, जिसमें लोकल कल्चर, फूड और आर्ट का भी अनुभव मिलता है.

ये भी पढ़ें: गर्मी में नवरात्रि व्रत कैसे करें? क्या खाएं क्या नहीं, जानें 9 दिन कैसे रखें शरीर को फिट और एनर्जेटिक

Advertisement

अगर आप इस साल कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां ऐसा नजारा देखने को मिल सकता है, जो कई लोगों को यूरोप, खासकर स्विट्जरलैंड के फूलों वाले इलाकों की याद दिला सकता है. बस ध्यान रहे, यह खूबसूरती ज्यादा दिनों तक नहीं रहती, इसलिए सही समय पर पहुंचना बहुत अहम बात है.

Featured Video Of The Day
ईरान युद्ध में बंट गया NATO!, 'महायुद्ध' में America पड़ गया अकेला? | Iran Israel US War | Kachehri