Union Budget 2026: अब विदेश घूमना होगा सस्ता, देश में भी बनेंगे 7 नए कॉरिडोर, जानिए बजट में ट्रैवल को लेकर क्या-क्या

Budget 2026 Travel: आज संसद भवन में निर्मला सीतारमण ने साल 2026 का बजट पेश किया है. बता दें कि इस बजट में ट्रैवल को बेहतर बनाने के लिए भी कई प्रमुख बातें सामने आई हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा यात्रा (travel), यात्री, ट्रांसपोर्ट और पर्यटन (tourism) से जुड़ी कुछ बाते की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Union Budget 2026: पर्यटन के लिए प्रस्तुत किए गए नए प्रस्ताव.

Budget 2026 Travel: आज संसद भवन में निर्मला सीतारमण ने साल 2026 का बजट पेश किया है. बता दें कि इस बजट में ट्रैवल को बेहतर बनाने के लिए भी कई प्रमुख बातें सामने आई हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा यात्रा (travel), यात्री, ट्रांसपोर्ट और पर्यटन (tourism) से जुड़ी कुछ बाते की है.

1. रेलवे और यात्रा से जुड़ी घोषणाएँ

इस बार बजट में रेलवे सेक्टर पर भारी निवेश करने का प्रस्ताव रखा गया है, जिसमें नई और आधुनिक सुविधाओं, पुनर्निर्माण और कनेक्टिविटी में सुधार किया जाना शामिल है.

ऐसे भी संकेत हैं कि Vande Bharat ट्रेनों, Amrit Bharat सेवाओं और सुरक्षा प्रणालियों (जैसे ‘कवच' सिस्टम) पर भी फोकस रहेगा, जिससे यात्री अनुभव बेहतर और सुरक्षित बन सके.

बजट में प्रस्तावित इन पहलुओं से एक बात साफ की है इनके पास होने पर लंबी दूरी की रेल यात्रा तेज और अधिक आधुनिक होने की उम्मीद है और यात्रियों के लिए बेहतर अनुभव की संभावना बढ़ सकती है.

  • पर्यटन क्षेत्र रोजगार सृजन और विदेशी मुद्रा आय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.
  • भारत के पर्यटन केंद्रों में गाइडों के प्रशिक्षण के लिए योजना प्रस्तावित करें.
  • भारत में विश्व स्तरीय ट्रेकिंग और हाइकिंग स्थलों की पेशकश करने की क्षमता और अवसर मौजूद हैं.
  • ओडिशा, कर्नाटक और केरल में प्रमुख कछुआ घोंसला स्थलों के साथ-साथ कछुआ पथ विकसित किए जाएंगे.

टियर‑2 और टियर‑3 शहरों पर सरकार का फोकस- निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री ने कहा कि टियर‑2 और टियर‑3 शहरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसके अलावा मंदिरों वाले शहरों के विकास के लिए भी सरकार सहायता देगी. ऐसे शहरों के लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. 

7 हाई‑स्पीड रेल कॉरिडोर

सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (bullet train एवं fast connectivity corridors) भी इस बजट में प्रस्तावित की गई हैं ताकि बड़ी शहरों के बीच यात्रा तेज और आरामदायक हो सके. सरकार 7 नए हाई‑स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करेगी. ये ऐसे शहरों को जोड़ेंगे जो देश की ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले हैं.

Advertisement

रूट:

मुंबई - पुणे

पुणे - हैदराबाद

हैदराबाद - बेंगलुरु

हैदराबाद - चेन्नई

चेन्नई - बेंगलुरु

दिल्ली - वाराणसी

वाराणसी - सिलीगुड़ी

विदेश यात्रा सस्ती

निर्मला सीतारमण के प्रस्ताव के बाद विदेशी यात्रा भी होंगी सस्ती. विदेश यात्रा पर TCS घटकर 2 पर्सेंट हो जाएगा.

4000 इलेक्ट्रिक बसें

केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्वोत्तर (North-East) राज्यों में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 4,000 इलेक्ट्रिक बसें (E-Buses) चलाने का बड़ा ऐलान किया है. यह पहल 'मिशन पूर्वोदय' का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना है.

Featured Video Of The Day
Budget 2026 Nirmala Sitharaman Full Speech: बीड़ी, जूते, बैटरी सस्ती... क्या हुआ महंगा क्या सस्ता?