आपके डिटर्जेंट में छिपे हो सकते हैं टॉक्सिक केमिकल्स! खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

Harmful Effects of Detergents: बाजार में मिल रहे कई डिटर्जेंट्स में ऐसे इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जो लंबे समय में स्किन, रेस्पिरेटरी सिस्टम और एनवायरनमेंट पर नेगेटिव असर डाल सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Harmful Effects of Detergents: डिटर्जेंट खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान.

घर में कपड़े धोना रोजमर्रा का काम है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस डिटर्जेंट का आप इस्तेमाल कर रहे हैं, उसमें मौजूद केमिकल्स आपकी सेहत और पर्यावरण दोनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं? बाजार में मिल रहे कई डिटर्जेंट्स में ऐसे इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जो लंबे समय में स्किन, रेस्पिरेटरी सिस्टम और एनवायरनमेंट पर नेगेटिव असर डाल सकते हैं. अमेरिका की रिसर्च और एडवोकेसी ऑर्गनाइजेशन Environmental Working Group (EWG) ने कई बार इस मुद्दे पर चेतावनी दी है. इसके मुताबिक मार्केट में मिलने वाले कई डिटर्जेंट में ऐसे केमिकल्स होते हैं, जो स्किन इरिटेशन, एलर्जी या हार्मोनल डिस्टर्बेंस जैसी समस्याओं से जुड़े हो सकते हैं. हालांकि ये बात सभी प्रोडक्ट्स पर एक ही तरह से लागू नहीं होती. डिटर्जेंट कितना सेफ है ये उसके इंग्रेडिएंट्स पर निर्भर करता है.

क्या हो सकता है विकल्प?

अगर आपके कपड़े बहुत ज्यादा मैले या गंदे नहीं है तो उन्हें बेकिंग सोडा या विनेगर की मदद से धोया जा सकता है. हालांकि हर तरह की गंदगी या दाग के लिए ये हमेशा पर्याप्त नहीं होते. ऐसे में अगर डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना ही पड़े, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

डिटर्जेंट चुनते समय किन बातों पर दें ध्यान-

वॉशिंग पाउडर खरीदते समय इन बातों पर नजर रखना बेहतर हो सकता है:
-इंग्रीडिएंट्स की लिस्ट छोटी हो
-प्रोडक्ट fragrance-free हो
-आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस या हार्श केमिकल्स कम हों
-अगर फ्रेगरेंस हो तो वह essential oils से बनी हो

Photo Credit: Pexels

EWG जैसी संस्थाएं अलग-अलग डिटर्जेंट ब्रांड्स की इंग्रीडिएंट लिस्ट का एनालिसिस करके उनकी सेफ्टी रेटिंग भी जारी करती हैं. कंज्यूमर चाहें तो उनकी वेबसाइट पर जाकर यह देख सकते हैं कि कौन-से प्रोडक्ट अपेक्षाकृत बेहतर माने जाते हैं.

Advertisement

क्यों जरूरी है सावधानी?

कई बार कपड़ों के जरिए डिटर्जेंट के कुछ केमिकल्स स्किन के संपर्क में लंबे समय तक रह सकते हैं. इसलिए संवेदनशील स्किन वाले लोगों, बच्चों और एलर्जी से जूझ रहे लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. कुल मिलाकर, डिटर्जेंट का चुनाव करते समय थोड़ा सतर्क रहना फायदेमंद हो सकता है. कम इंग्रीडिएंट्स और कम केमिकल्स वाले प्रोडक्ट चुनना बेहतर होता है.

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में अमेरिका का चौथा विमान क्रैश, क्या फेल हो रहा है US Defense System?