चेहरे और गर्दन के मस्सों को जड़ से करें खत्म, इस घरेलू नुस्खे से बिना दाग छोड़े तिल और मस्से हटाए

How to remove a wart: सोशल मीडिया पर तंबाकू के चूने और डिटर्जेंट से मस्सा हटाने का दावा किया जा रहा है. एक्सपर्ट के अनुसार, ऐसे केमिकल त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. खासकर चेहरे पर बिना एक्सपर्ट की सलाह कोई घरेलू प्रयोग नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शरीर से कैसे हटाए मस्सा
ndtv

चेहरे या शरीर पर मस्सा निकल आए तो कई लोग उसे हटाने के लिए इंटरनेट और सोशल मीडिया पर बताए घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं. ऐसा ही एक दावा तंबाकू के चूने और डिटर्जेंट से तैयार पेस्ट को लेकर किया जा रहा है, जिसमें कुछ दिनों में मस्सा हटाने की बात कही गई है. हालांकि, त्वचा पर किसी भी तरह का घरेलू केमिकल लगाने से पहले सावधानी जरूरी है. हर उभरी हुई गांठ मस्सा हो, यह जरूरी नहीं है. गलत चीज लगाने से जलन, लालिमा या त्वचा को नुकसान हो सकता है. खासकर चेहरे पर ऐसे प्रयोग से बचना चाहिए और जरूरत पड़ने पर त्वचा एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए. डॉक्टर जांच के बाद ही सही कारण और उपचार बता सकते हैं.

हर गांठ को मस्सा समझना ठीक नहीं

त्वचा पर होने वाली गांठ या मस्सा हमेशा एक जैसा नहीं होता है. कई बार जो चीज देखने में मस्से जैसी लगती है, वह त्वचा से जुड़ी किसी दूसरी समस्या का संकेत भी हो सकती है. ऐसे में बिना जांच के उस पर कोई घरेलू पेस्ट, तेल या नुस्खा लगाना सही नहीं माना जाता है. खासतौर पर अगर गांठ का रंग या आकार लगातार बदल रहा है. उसमें दर्द, खुजली, जलन या खून आने जैसी परेशानी हो रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसी स्थिति में खुद से इलाज करने के बजाय त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है.

डिटर्जेंट लगाने से बचें

वीडियो में डिटर्जेंट को मस्से के ऊपर लगाने की बात कही गई है, लेकिन डिटर्जेंट त्वचा पर मस्सा हटाने की प्रमाणित दवा नहीं है. इसे चेहरे या शरीर की त्वचा पर लगाने से जलन, लालिमा या त्वचा को नुकसान हो सकताा है. इसी तरह किसी भी तेज रसायन या घरेलू क्लीनिंग प्रोडक्ट को त्वचा पर लगाकर मस्सा हटाने की कोशिश नहीं करनी चााहिए.

ये भी पढ़ें- चेहरे पर चावल का पानी लगाने से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताया चावल का पानी फेस पर कैसे लगाएं

Advertisement

एक्सपर्ट किस तरह करते हैं इलाज

त्वचा एक्सपर्ट मस्से की स्थिति और उसके प्रकार के आधार पर इलाज तय करते हैं. कुछ छोटे मस्सों के लिए डॉक्टर की सलाह से सैलिसिलिक एसिड वाले उपचार इस्तेमाल किए जा सकते हैं. जरूरत पड़ने पर क्रायोथेरेपी यानी फ्रीजिंग जैसे उपचार भी किए जााते हैं.

चेहरे के मस्से में खास सावधानी

अगर मस्सा चेहरे पर है तो खुद से कोई केमिकल, डिटर्जेंट या तेज घरेलू नुस्खा लगाने से बचना चाहिए. एक्सपर्ट चेहरे पर मौजूद मस्से के लिए त्वचा एक्सपर्ट से सलाह लेने की सलाह देते हैं. इसलिए सोशल मीडिया पर बताए गए 2-3 दिन में मस्सा हटाने वाले नुस्खे को आजमाने से पहले यह समझना जरूरी है कि त्वचाा पर दिखने वाली हर गांठ मस्सा नहीं होती है. सही पहचान और सुरक्षित इलाज के लिए त्वचा एक्सपर्ट की सलाह लेना ज्याादा बेहतर विकल्प है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- बाल कितने दिन में कटवाने चाहिए? जानिए बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए कितनी बार ट्रिमिंग करवाएं

Featured Video Of The Day
CEC के मुद्दे पर SC की एंट्री! होगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा?
Topics mentioned in this article
Masse
Masse Hatana
Masse Hatane Ke Gharelu Upay
Masse Ko Kaise Hataye Gharelu Nuskhe
Masse Hatane Ke Upay